राष्ट्रीय

Kerala New Cabinet: वीडी सतीशन कैबिनेट की लिस्ट तैयार! राज्यपाल को सौंपे नाम, जानें किसे-किसे मिली जगह

VD Satheesan Government Formation Kerala: केरल के सीएम वीडी सतीशन ने रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 20 अन्य मंत्रियों की सूची सौंप दी।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2026, 7:10 PM IST
VD satheesan
केरलम के मुख्यमंत्री VD Satheesan

Kerala New Cabinet Ministers List: केरल में कांग्रेस नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (UDF) की नई सरकार का शपथ ग्रहण कल सोमवार सुबह 10 बजे होगा। मुख्यमंत्री पद के लिए चुने गए वीडी सतीशन समेत कुल 21 मंत्री एक साथ शपथ लेंगे। यह करीब 60 साल बाद हो रहा है जब UDF का पूरा मंत्रिमंडल एक साथ शपथ लेगा।

वीडी सतीशन समेत 21 मंत्री लेंगे शपथ

रविवार को वीडी सतीशन ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को 20 अन्य मंत्रियों की सूची सौंप दी। इसमें अपना नाम शामिल करते हुए कुल 21 सदस्यों वाली कैबिनेट की घोषणा की गई। सूची को पार्टी हाईकमान की मंजूरी के बाद भेजा गया है। शपथ ग्रहण समारोह तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित होगा, जिसमें राहुल गांधी सहित कई प्रमुख कांग्रेस नेता शामिल होने वाले हैं।


वीडी सतीशन ने स्पष्ट किया कि क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की मजबूरी के कारण कई योग्य और हकदार नेताओं को इस बार कैबिनेट में जगह नहीं दी जा सकी। उन्होंने कहा, हर किसी को खुश करना संभव नहीं था। हमने इलाकों और समाज के विभिन्न वर्गों का पूरा ध्यान रखा है।

कांग्रेस को मिल सकते है 11 मंत्रालय

कांग्रेस को लगभग 11 मंत्रालय मिलने की संभावना है, जबकि बाकी सहयोगी दलों - इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (IUML), केरल कांग्रेस के विभिन्न गुटों और अन्य छोटे दलों - को बांटा जाएगा। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, के. मुरलीधरन, सुन्नी जोसेफ, थिरुवनचूर राधाकृष्णन, चांडी ओम्मेन और पीसी विश्वनाथ जैसे नाम चर्चा में हैं।

केरल में UDF की वापसी

यह UDF की वापसी मानी जा रही है क्योंकि पिछले चुनाव में LDF सरकार को हराकर UDF ने सत्ता हासिल की है। नई सरकार के सामने बाढ़ प्रबंधन, बेरोजगारी, पर्यटन संवर्धन और वित्तीय घाटे जैसे बड़े चुनौतियां होंगी। शपथ ग्रहण के बाद मंत्रियों को विभागों का बंटवारा शीघ्र ही तय किया जाएगा।

Updated on:
17 May 2026, 7:10 PM IST
Published on:
Also Read
View All
सोनिया गांधी की किताब में वीर सावरकर पर लिखी बातों को लेकर विवाद, प्रपौत्र ने भेजा कानूनी नोटिस; 15 दिन का दिया अल्टीमेटम

1949 में नेहरू ने फतेह मैदान को अपना नाम देने से किया इनकार, जेवर एयरपोर्ट पर जयराम रमेश के सवाल, आठ महीने में एक भी विदेशी उड़ान नहीं

उत्तर प्रदेश चुनाव के लिए कांग्रेस-सपा गठबंधन पर अजय राय ने जताया आत्मविश्वास, कहा – ‘बीजेपी का होगा सफाया’

निशिकांत दुबे की पोस्ट पर सियासी हलचल, क्या महात्मा गांधी जी की हत्या पंडित नेहरु की जानकारी में हुई?

‘तेरा चाचा चोर है…’ सुनते ही प्रियंका गांधी ने जड़ दिया था थप्पड़, इमरजेंसी के बाद स्कूल में हुआ था यह किस्सा