राष्ट्रीय

4 साल से लिव इन में रह रही थी पत्नी, लवर ने पति को उतार दिया मौत के घाट, कांड के बाद पड़ोसियों ने आरोपी को भगाया

केरल में महिला के लवर ने पति की नुकीले हथियार से वार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

2 min read
Sep 06, 2025
लवर ने पति को उतारा मौत के घाट (File Photo)

केरल के कोल्लम से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां 41 वर्षीय श्यामसुंदर नामक एक व्यक्ति की उसके पत्नी के लिव-इन पार्टनर ने नुकीले हथियार मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना संपत्ति को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद का नतीजा बताई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, आरोपी मृतक के घर के पास ही रहता था। मृतक की पहचान श्यामसुंदर के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। 

ये भी पढ़ें

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, फिर ऐसे खुला राज

क्या है पूरा मामला

घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। श्यामसुंदर की पत्नी पिछले चार वर्षों से आरोपी धनेश (37 वर्ष) के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के अनुसार, श्यामसुंदर और धनेश के बीच संपत्ति को लेकर बार-बार झगड़े होते थे। श्यामसुंदर ने धनेश पर आरोप लगाया था कि वह उसकी संपत्ति हड़पने की कोशिश कर रहा है। 

नुकीले हथियार से किए वार

शुक्रवार रात को इस मुद्दे पर दोनों के बीच फिर से तीखी बहस हुई। पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया और धनेश को भेज दिया, लेकिन रात करीब 11:50 बजे वह लौट आया। विवाद के दौरान धनेश ने श्यामसुंदर पर नुकीले हथियार से कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

पड़ोसियों ने अस्पताल में कराया भर्ती

इसके बाद घायल को पड़ोसियों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी धनेश को फौरन गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से हथियार बरामद कर लिया। 

पुलिस ने किया मामला दर्ज

घटना को लेकर पुलिस ने धारा 332(ए) (गृह अतिक्रमण) और धारा 103(1) (हत्या) के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) में केस दर्ज किया है और आगे की जांच में जुट गई है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। 

ये भी पढ़ें

पहले दंपत्ति के साथ की मारपीट, सिर मुंडवाकर सड़कों पर घुमाया और मूत्र पीने के लिए किया मजबूर, पति की मौत-पत्नी घायल

Published on:
06 Sept 2025 03:27 pm
Also Read
View All

अगली खबर