राष्ट्रीय

Ketan Agarwal Dance: ‘मैं उससे आखिरी बातचीत नहीं भूल सकती’, पारिवारिक समारोह में प्रस्तुति देने वाली गायिका ने केतन को किया याद

Ketan Agarwal Death Case: पुणे केतन अग्रवाल हत्याकांड के बाद 7 मई के पारिवारिक समारोह का पुराना वीडियो सामने आया है। कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाली गायिका रितु शर्मा ने केतन अग्रवाल को याद करते हुए उनकी आखिरी बातचीत का जिक्र किया और भावुक प्रतिक्रिया दी।
2 min read
Jul 01, 2026
Pune Ketan Agarwal Murder Case
केतन अग्रवाल के साथ सिया व इनसेट में चेतन चौधरी। फोटो: पत्रिका

Pune Ketan Agarwal Murder Case: पुणे केतन अग्रवाल हत्या मामले की गुत्थी अभी तक पूरी तरह पुलिस सुलझा नहीं पाई है। इस केस को लेकर रोज तरह-तरह के दावे किए जा रहे है। इन तमाम दावों के बीच 7 मई को आयोजित एक निजी पारिवारिक समारोह में प्रस्तुति देने वाली गायिका रितु शर्मा ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो से अग्रवाल और गोयल परिवार के सौहार्दपूर्ण संबंधों का पता चलता है।

गायिका रितु शर्मा ने 'एनडीटीवी' के साथ विशेष बातचीत में उस समारोह को याद किया और कहा कि मुझे दोनों परिवारों के बीच किसी प्रकार का तनाव या असहमति महसूस नहीं हुई। यह समारोह केतन की चचेरी बहन का शादी से पहले का मायरा था। सिया समारोह में शामिल नहीं हुई थी, लेकिन उसके पैरेंट्स आए थे।

दोनों परिवारों संबंधों पर गायिका रितु शर्मा ने कहा, 'जैसा कि आप वीडियो में देख सकते हैं, सभी लोग नाच-गा रहे थे। विशाल और केतन दोनों बहुत खुश थे। यह तीसरा पारिवारिक समारोह था, जिसमें मैं प्रस्तुति दे रही थी। केतन हर कार्यक्रम में हिस्सा लेते थे, सभी के साथ घुलमिल जाते थे। उन्होंने तो गाने की फरमाइशें भी कीं।'

केतन के पिता रितु शर्मा साथ बॉलीवुड का मशहूर गाना 'यम्मा यम्मा' गा रहे थे। केतन और सिया के परिवार वाले 'बस आज की रात है जिंदगी, कल हम कहां तुम कहां' पर झूम रहे थे। केतन और सिया के पिता प्रवीण फिल्म गदर के गाने 'मैं निकला गड्डी लेके ' पर नाचते हुए नजर आ रहे थे। वे दोनों साथ में खुश दिख रहे थे।

केतन की जमकर तारीफ

रितु शर्मा ने केतन अग्रवाल से हुई आखिरी बातचीत को याद किया और उसकी खूब प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जाने से पहले उसने मुझे कई बार डिनर का लिए आग्रह किया था। मैं उसकी आखिरी बातचीत को कभी नहीं भूल सकती।

रितु शर्मा ने यह भी बताया कि दोनों परिवार एक साथ कार्यक्रम में एक दूसरे के साथ नाचे थे। वे शादी को लेकर सहमत थे। वे खुश थे। वैसे तो केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच में इस वीडियो का कोई खास महत्व नहीं है, लेकिन इस वायरल वीडियो ने तमाम लोगों का ध्यान दोनों परिवार को संबंधों की तरफ आकर्षित जरूर किया है।

नेटिजेन्स ने न्याय की जताई उम्मीद

डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कई नेटिजेन्स केतन अग्रवाल के साथ हुई घटना को दर्दनाक बता रहे हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा, वहां (डांस कार्यक्रम) मौजूद कई लोगों को अंदाजा ही नहीं रहा होगा कि आने वाला पल केतन के लिए दर्दनाक बन जाएगा। कई लोगों ने उम्मीद जताई कि कानूनी प्रक्रिया के जरिए केतन को न्याय मिलेगा।

आपको बता दें कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी पर केतन अग्रवाल की हत्या का आरोप है। आरोप है कि सिया ने चेतन संग मिलकर 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले की चट्टान से धक्का देकर मार डाला था। फिलहाल सिया और चेतन पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

Published on:
01 Jul 2026 12:47 pm