7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिजनेसमैन के बेटे की 350 फीट गहरी खाई में गिरकर मौत, राजस्थान में होने वाली थी शादी

Ketan Agrawal Death: पुणे के लोहगढ़ किले में 26 साल के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की 350 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। केतन की अगले महीने राजस्थान में शादी होने वाली थी।
2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Arvind Rao

Jun 21, 2026

Jaipur Ketan Agrawal Died

Jaipur Ketan Agrawal Died (Photo Social Media)

Businessman Ketan Agrawal Pune Accident: महाराष्ट्र के मशहूर पर्यटन स्थल लोहगढ़ किले से दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है। जहां घूमने गए 26 साल के युवा बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की पहाड़ी से नीचे गिरने के चलते मौत हो गई। केतन का पैर फिसल गया और वे सीधे 350 फीट गहरी खाई में जा गिरे।

बता दें कि इस हादसे ने परिवार की खुशियों को पल भर में उजाड़ दिया। मृतक की पहचान केतन विशाल अग्रवाल के रूप में हुई है, जो पुणे के जाने-माने कंस्ट्रक्शन व्यवसायी विशाल अग्रवाल के बेटे थे। इस हादसे के बाद से परिवार में मातम पसरा हुआ है।

अचानक बिगड़ा केतन अग्रवाल का संतुलन

केतन अग्रवाल अपने परिवार के सदस्यों और दोस्तों के साथ लोहगढ़ किला घूमने गए थे। मानसून की शुरुआत होने के कारण किले पर सैलानियों की भारी भीड़ थी। सभी लोग किले के ऐतिहासिक हिस्सों को देख रहे थे और तस्वीरें ले रहे थे।

पुलिस के मुताबिक, केतन अग्रवाल किले पर फोटो खिंचवाने के लिए पोज दे रहे थे, तभी अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे सीधे 350 फीट गहरी खाई में जा गिरे। खाई इतनी गहरी थी कि केतन को संभलने या बचाने का कोई मौका ही नहीं मिल सका।

कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने बिना वक्त गंवाए इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी। खबर मिलते ही लोणावला ग्रामीण पुलिस के साथ शिवदुर्ग मित्र और मावल वन्यजीव रक्षक दल की रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची।

शव को बाहर निकालने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने केतन के शव को खाई से बाहर निकाला। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लोणावला ग्रामीण पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

राजस्थान में होनी थी शादी

19 जून को केतन की मंगेतर (होने वाली पत्नी) का जन्मदिन था। केतन ने इस दिन को खास बनाने के लिए महाबलेश्वर में एक शानदार सरप्राइज पार्टी प्लान की थी, जिसकी सारी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। वे मंगेतर का जन्मदिन मनाने ही महाबलेश्वर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में लोहगढ़ किले पर यह हादसा हो गया।

बताते चलें कि केतन की शादी होने वाली थी। इसके लिए राजस्थान में एक बेहद आलीशान पैलेस को बुक किया गया था। मेहमानों को लाने-ले जाने के लिए परिवार ने दो स्पेशल फ्लाइट्स का भी इंतजाम किया था। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं और कार्ड बांटे जा रहे थे।