7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan Rain Update : राजस्थान में फिर एक्टिव हुआ मानसून, कई जिलों में 8-10 अगस्त को तेज बारिश की प्रबल संभावना

Rajasthan Rain Update : मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार राजस्थान में 8-10 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
2 min read
Google source verification
Monsoon active Rajasthan 8 to 10 August heavy rain strong possibility

Rajasthan Rain Update : भरतपुर जिले में गुरुवार को हुई बारिश के बाद राजेंद्र नगर कॉलोनी में भरा पानी। फोटो पत्रिका

Rajasthan Rain Update : राजस्थान में एक बार फिर मानसून की बारिश होने जा रही है। प्रदेश का मौसम बदल गया है। सूबे के कई इलाकों में झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई है। पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी एक सप्ताह मानसून सक्रिय रहने व बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अपडेट के अनुसार राजस्थान में 8-10 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान पूर्वी भागों के एक दो स्थानों पर अतिभारी बारिश होने की भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर संभाग के कुछ भागों में 8 से 10 अगस्त के दौरान बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने व मध्यम से कहीं-कहीं तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार ऊपरी परिसंचरण तंत्र आज भी उत्तर प्रदेश के दक्षिण-पश्चिमी भागों व आस-पास के क्षेत्र के ऊपर बना हुआ है। एक और परिसंचरण तंत्र उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी व आस-पास के पूर्वी भारत के ऊपर बना हुआ है इसके आगामी 24 घंटों में तीव्र होकर कम दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। आज मानसून ट्रफ लाइन श्री गंगानगर, दिल्ली से होकर गुजर रही है।

आज यहां होगी भारी/अतिभारी बारिश

मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आज 7 अगस्त को भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ भागों में मध्यम से कहीं-कहीं भारी/अतिभारी बारिश व कोटा, अजमेर व बीकानेर संभाग संभाग के कुछ भागों में भी हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।

प्रदेश में सर्वाधिक बारिश पहाड़ी, डीग में दर्ज

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में अलवर, भरतपुर, जयपुर, डीग, धौलपुर, करौली, सवाई माधोपुर व सीकर जिलों में कहीं-कहीं भारी /अतिभारी बारिश दर्ज की गई है। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश 158 MM पहाड़ी, डीग में दर्ज की गई है।।

पूर्वी राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी - राधेश्याम शर्मा

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 48 घंटों में भरतपुर, जयपुर संभाग के कुछ इलाकों में मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। वहीं शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर और कोटा संभाग में भी कहीं कहीं मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। 8 से 10 अगस्त के दौरान बीकानेर और जोधपुर संभाग में कहीं कहीं मेघगर्जन के साथ तेज बारिश की संभावना है।

वहीं पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में कमी रहने का पूर्वानुमान है। आगामी एक सप्ताह राजस्थान में उसमें भी खासतौर से पूर्वी राजस्थान में मानसून पूरी तरह सक्रिय रहेगा। 15 अगस्त के बाद राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में एक बार कमजोर मानसून परिस्थित बनेंगी।

मौसम विभाग के डायरेक्टर राधेश्याम शर्मा ने बताया कि बीते 2 दिनों के दौरान राजस्थान के भरतपुर और जयपुर संभाग के कुछ जिलों में कहीं भारी तो कहीं अतिभारी बारिश दर्ज हुई है। मौसम विभाग ने 8 अगस्त के लिए राजस्थान के झुंझुनूं, सीकर जिलों में कहीं कहीं अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।