राष्ट्रीय

‘बहू लाने निकला था, बेटे की अर्थी लेकर लौटना पड़ा’, केतन के पिता का छलका दर्द, सिया-चेतन के लिए मांगी फांसी

केतन अग्रवाल हत्याकांड में कैंडल मार्च के दौरान माता-पिता का दर्द छलक पड़ा। पिता विशाल अग्रवाल बोले- 'बहू लाने निकला था, बेटे की अर्थी लेकर लौटना पड़ा', जबकि मां राखी अग्रवाल ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों के लिए फांसी की सजा की मांग की है।
2 min read
• •
Jun 28, 2026
Ketan Agarwal Murder Case, Siya Goyal, Pune Lohagad Murder, Ketan Murder Case, Pune Murder News, Chetan Chaudhary, Ketan Agarwal Latest News, Siya Goyal Latest Update, Lohagad Fort Murder, Vishal Agarwal, Sunil Gaikwad,
केतन अग्रवाल और सिया गोयल। (Photo: Social Media | Enhanced by ChatGPT)

Ketan Agarwal Murder Case: पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में शनिवार को निकले कैंडल मार्च के दौरान माहौल बेहद भावुक हो गया। बेटे को याद कर केतन के माता-पिता फूट-फूटकर रो पड़े। इस दौरान पिता विशाल अग्रवाल ने कहा कि वह बेटे की शादी कराने और घर में बहू लाने निकले थे, लेकिन उन्हें अपने ही बेटे की अर्थी लेकर लौटना पड़ा। वहीं, मां राखी अग्रवाल ने सिया गोयल और चेतन चौधरी दोनों के लिए फांसी की सजा की मांग की।

'बहू लाने निकला था, बेटे की अर्थी लेकर लौटना पड़ा'

पिंपरी-चिंचवड़ में आयोजित कैंडल मार्च के दौरान केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा, "मेरी सिर्फ एक अपील है। मेरे 26 साल के बेटे की बिना किसी वजह के हत्या कर दी गई। मेरा बेटा किसी भी तरह से गलत नहीं था। मैं उसकी शादी कराने और घर में बहू लाने निकला था, लेकिन कभी नहीं सोचा था कि मुझे अपने बेटे की अर्थी लेकर लौटना पड़ेगा। मैं चाहता हूं कि मेरे बेटे को न्याय मिले और उसके हत्यारों को फांसी की सजा मिले। मुझे कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है और जांच एजेंसियों के काम से मैं संतुष्ट हूं।"

मां बोलीं- मैं भी मां हूं, फिर भी दोनों को फांसी मिले

कैंडल मार्च के दौरान केतन की मां राखी अग्रवाल भी अपने आंसू नहीं रोक सकीं। उन्होंने कहा, "मुझे केतन के लिए न्याय चाहिए। मैं सिया को फांसी की सजा चाहती हूं। मैं भी एक मां हूं और सिया की भी मां है, लेकिन मैं सिया और चेतन दोनों के लिए फांसी की सजा चाहती हूं।"

'जस्टिस फॉर केतन' की मांग के साथ निकला कैंडल मार्च

लोधा बेलमोंडो टाउनशिप में आयोजित कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए। लोगों ने हाथों में मोमबत्तियां और जस्टिस फॉर केतन लिखी तख्तियां लेकर केतन अग्रवाल को श्रद्धांजलि दी और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मार्च के दौरान कई लोग भावुक हो गए और केतन के माता-पिता रोते नजर आए। मौके पर मौजूद लोगों ने लगातार जस्टिस फॉर केतन के नारे भी लगाए।

रिश्तेदार बोले- हमारे बेटे को न्याय दिलाइए

कैंडल मार्च में शामिल परिवार के एक सदस्य ने कहा, "यह कैंडल मार्च हमारे खोए हुए बेटे केतन अग्रवाल के लिए निकाला गया है। लोधा बेलमोंडो और आसपास के इलाकों के लोग इसमें शामिल हुए हैं। हमारी सिर्फ एक मांग है कि केतन को न्याय मिले और दोषियों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।"

क्या है पूरा मामला?

18 जून को केतन अग्रवाल अपनी मंगेतर सिया गोयल के साथ पुणे के लोहगढ़ किले पर गए थे। शुरुआती जानकारी में इसे हादसा माना गया था, लेकिन बाद में पुलिस जांच के बाद मामला हत्या में बदल गया। पुलिस का आरोप है कि सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर केतन की हत्या की साजिश रची थी। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस जांच का सामना कर रहे हैं। मामले की जांच जारी है और आरोपों पर अंतिम फैसला अदालत में सुनवाई के बाद होगा।

Updated on:
28 Jun 2026 08:31 am
Published on:
28 Jun 2026 08:31 am
Also Read
View All
‘क्या प्रदर्शन के लिए भी परमिशन चाहिए’, RJD सांसद मनोज झा को भी दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

CEC के खिलाफ प्रदर्शन पर आमने-सामने एनसीपी-शिवसेना, सुप्रिया सुले बोलीं- वोट चोरी के खिलाफ लड़ेंगे; शाइना एनसी का पलटवार

Raja Warring Rahul Gandhi Meeting : अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की राहुल गांधी से मुलाकात, बोले- राहुल जी से हमेशा वही कहा जो दिल में था

घायल होकर भी नहीं टूटा हौसला, PM मोदी ने कैप्टन स्मित मच्छार से की बात; बोले- आपके साहस ने बचाईं कई जानें

Gram Swaraj: 7.8% की रफ्तार, फिर भी अधूरा सपना! ‘मेक इन इंडिया’ के 12 साल बाद गांधी के ग्राम स्वराज की कसौटी पर भारत