राष्ट्रीय

Vinesh Phogat के अयोग्य घोषित होने पर किसी को नजर आई साजिश, तो किसी ने PM मोदी पर साधा निशाना, जानें देश के बड़े नेताओं ने क्या कहा?

Vinesh Phogat: फोगाट के फाइनल से बाहर होने के बाद एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनका हौंसला बढ़ाया है और उन्हें चैंपियन बताया है।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2024, 6:32 PM IST
Feature image

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट को अपने भार वर्ग से अधिक वजन के कारण, ओलंपिक में रेसलिंग के फाइनल मुकाबले के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है। वह महिला कुश्ती के 50 किलोग्राम वर्ग के मुकाबले का फाइनल खेलने वाली थीं। फोगाट के फाइनल से बाहर होने के बाद एक तरफ जहां प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम नेताओं ने उनका हौंसला बढ़ाया है और उन्हें चैंपियन बताया है। वहीं, अब इस मुद्दे पर राजनीति तेज हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विनेश के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात किया। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसे साजिश करार देते हुए इसकी जांच की मांग की है।

विनेश जब फाइनल में पहुंची तो...भगवंत मान

विनेश के फाइनल से बाहर होने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान हरियाणा के चरखी दादरी में उस गांव पहुंच गए, जहां विनेश फोगाट का घर है। वहां, पर उन्होंने विनेश फोगाट के चाचा महावीर फोगाट से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत में भगवंत मान ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला किया। भगवंत मान ने कहा, 'जब वह फाइनल में पहुंची तो कोई ट्वीट नहीं आया। लेकिन जब अयोग्य करार दिया गया तो फिर ट्वीट कर रहे हैं।' भगवंत मान ने कहा कि उनके लिए कुछ प्रयास तो होने चाहिए। इसी विनेश फोगाट को दरियों पर बिठाया गया और वह रो रही थीं। हमारे प्लेयर्स को पहले तो अपने हक के लिए लड़ना पड़ रहा है।

PM मोदी ने इसे क्यों नहीं रुकवा पाए

उन्होंने कहा कि ऐड दिया जाता है कि पीएम मोदी ने यूक्रेन का युद्ध रुकवा दिया, लेकिन इसे क्यों नहीं रुकवा पाए। नीता अंबानी भी ओलंपिक समिति में हैं। आखिर उन्होंने क्या किया, जिससे कुछ राहत मिलती। भगवंत मान ने कहा कि कुश्ती संघ को इस मामले में सवाल उठाना था। उन्होंने कहा कि आखिर एक लड़की दो बड़े मुकाबले एक दिन पहले खेलती है। फिर उसका वजन अचानक 100 ग्राम कैसे बढ़ जाता है।

अखिलेश यादव को नजर आई साजिश

वहीं, इस पूरे मामले में उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को साजिश नजर आ रही है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा "विनेश फोगाट के फ़ाइनल में न खेल पाने की चर्चा के तकनीकी कारणों की गहरी जाँच-पड़ताल हो और सुनिश्चित किया जाए कि सच्चाई क्या है और इसके पीछे की असली वजह क्या है।"

विनेश को निकालना षड्यंत्र का हिस्सा- JDU

वहीं, विनेश फोगाट को पेरिस ओलंपिक में अयोग्य करार दिये जाने पर जनता दल यूनाइटेड (जदयू) नेता के.सी. त्यागी ने कहा कि यह एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। जदयू नेता ने कहा, "विनेश फोगाट स्वर्ण पदक जीतने के बेहद करीब थीं। वह उदियमान खिलाड़ी हैं। जिस तरह उनका वजन बढ़ा हुआ दिखाकर उन्हें प्रतिस्पर्धा से बाहर रखा गया है, यह एक बड़े षड्यंत्र का हिस्सा है। मैं भारत सरकार से इस मामले में हस्तक्षेप की मांग करता हूं।"

Also Read
View All
क्या धार्मिक कथाओं के मंच से बनेगा यूपी चुनावी माहौल? नेताओं का रामकथा और शिवमहापुराण के जरिए शक्ति प्रदर्शन

‘भाग सकते हो, छिप नहीं सकते’, आतंकी लतीफ भट के एनकाउंटर के बाद JK पुलिस का आतंकियों को संदेश

India Japan Relations: क्रिकेट की पिच से कूटनीति तक: भारत-जापान दोस्ती के 75 साल, 2027 होगा ‘साझा क्षितिज’ का वर्ष

‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा