राष्ट्रीय

तारातला हादसे पर CM शुभेन्दु अधिकारी का बड़ा एक्शन! 6 आरोपी गिरफ्तार, आर्किटेक्ट को ब्लैकलिस्ट करने का आदेश

Taratala warehouse collapse: तारातला की घटना पर शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई शुरू हो चुकी है, इस घटना के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
2 min read
CM Suvendu Adhikari
शुभेन्दु अधिकारी, मुख्यमंत्री, पश्चिम बंगाल (फाइल फोटो - आईएएनएस)

CM Suvendu Adhikari Taratala Incident: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के तारातला इलाके में निर्माणाधीन गोदाम ढहने की घटना मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी फुल एक्शन में नजर आ रहे है। इस घटना पर शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि कार्रवाई शुरू हो चुकी है, अब तक छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस दुख हादसे में अब तक 15 मजदूरों की मौत हो चुकी है।

क्राइम ब्रांच कर रही है मामले की जांच

सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि लालबाजार क्राइम ब्रांच इस बड़े मामले को देख रही है और पुलिस कमिश्नर खुद हालात पर नजर रखे हुए हैं। मुझे होम सेक्रेटरी से लगातार रिपोर्ट मिल रही है। शुरुआती आरोपों के आधार पर, काली बनर्जी और इसमें शामिल ब्रोकर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

आर्किटेक्ट को ब्लैकलिस्ट करने के आदेश

शुभेन्दु अधिकारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हमने आज एक फैसला लिया है कि इस मामले में सुपरविजन के लिए जिम्मेदार आर्किटेक्ट/प्लानर को ब्लैकलिस्ट किया जाएगा। KMC (कोलकाता म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन) उन्हें ब्लैकलिस्ट करेगी। यह तो बस शुरुआत है, हम भविष्य में ऐसे लोगों को आधिकारिक तौर पर काम नहीं करने देंगे। ये प्रशासनिक कदम हैं और आप निश्चिंत रहें कि इसमें शामिल सभी लोगों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई की जाएगी।

'घूस मांगी हो तो तुरंत दर्ज कराएं FIR'

उन्होंने कहा कि इसके अलावा बिल्डिंग प्लान को लेकर जिस किसी को भी परेशान किया गया हो या रिश्वत देने के लिए मजबूर किया गया हो- चाहे वह कोलकाता कॉर्पोरेशन के अंदर हो या आस-पास के इलाको की म्युनिसिपैलिटी में- उन्हें आगे आना चाहिए। अपने स्थानीय पुलिस स्टेशन में औपचारिक शिकायत (FIR) दर्ज करानी चाहिए। हमने कार्रवाई शुरू कर दी है, चिंता न करें।

टीएमसी ने एनडीआरएफ की एक टीम नहीं बनाई : दिलीप घोष

पश्चिम बंगाल के मंत्री दिलीप घोष ने कहा कि पिछली सरकार के 15 साल के कार्यकाल में उन्होंने एनडीआरएफ की एक भी टीम नहीं बनाई। टीमें ओडिशा से आती थीं। हर साल चक्रवात आते थे, लेकिन सड़कें तभी साफ होती थीं जब ओडिशा से टीमें आती थीं। अब मुख्यमंत्री ने एनडीआरएफ के लिए 200 लोगों की एक रिजर्व फोर्स बनाने की घोषणा की है। इन टीमों को सुंदरबन, कोलकाता और तटीय क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा। हम ये तैयारियां कर रहे हैं।

Updated on:
26 Jun 2026 04:34 pm
Published on:
26 Jun 2026 04:09 pm