राष्ट्रीय

‘आप मुख्यमंत्री हैं या अंगरक्षक?’ KTR ने रेवंत रेड्डी पर साधा निशाना, कांग्रेस नेताओं पर भी की टिप्पणी

BRS नेता KTR ने रेवंत रेड्डी को 'रिन्यूअल CM' बताते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और तेलंगाना सरकार पर भी टिप्पणी की।
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2026, 7:28 PM IST
KTR Revanth Reddy remark
BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव(फोटो-ANI)

KTR: तेलंगाना में कांग्रेस और भारत राष्ट्र समिति (BRS) के बीच सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। BRS के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव (KTR) ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर निशाना साधते हुए उन्हें 'रिन्यूअल CM' बताया है। उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के कार्यक्रमों का जिक्र कर मुख्यमंत्री पर तंज कसा। KTR ने कांग्रेस के साथ-साथ बीजेपी पर भी नेताओं के आत्मसम्मान से समझौता करने का आरोप लगाया है। KTR ने गुरुवार को तेलंगाना भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में ये बातें कहीं। इस दौरान भूपालपल्ली विधानसभा क्षेत्र के अलग-अलग राजनीतिक दलों के कई नेता और कार्यकर्ता BRS में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस सरकार पर भ्रष्टाचार, वादे पूरे नहीं करने और सरकारी फंड के कथित दुरुपयोग के आरोप भी लगाए।

रेवंत रेड्डी को बताया 'रिन्यूअल CM'


KTR ने मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वे कोई सामान्य मुख्यमंत्री नहीं, बल्कि 'रिन्यूअल CM' हैं। उन्होंने कहा कि रिन्यूअल तभी होता है, जब EMI भरी जाती है।

उन्होंने प्रियंका गांधी और राहुल गांधी के तेलंगाना दौरे का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री उनके कार्यक्रमों में एक अंगरक्षक की तरह किनारे खड़े रहते हैं। KTR के मुताबिक, जब राहुल गांधी कुर्सी पर बैठते हैं तो रेवंत रेड्डी टिश्यू हटाते नजर आते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री को अपने पद की गरिमा का ध्यान नहीं रखना चाहिए?

कांग्रेस नेताओं पर भी साधा निशाना


BRS नेता ने तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी (PCC) के अध्यक्ष महेश गौड़ और मंत्री विवेक वेंकटस्वामी पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों नेता राहुल गांधी की कार के पीछे छोटे बच्चों की तरह भागते नजर आए। KTR ने कहा कि ये दोनों उम्र में राहुल गांधी से बड़े हैं, फिर भी ऐसा व्यवहार करते हैं। उन्होंने कहा कि नेताओं को अपने पद और आत्मसम्मान का ध्यान रखना चाहिए।

अमित शाह के पैर छूने पर भी उठाए सवाल


KTR ने कांग्रेस के अलावा बीजेपी, जिसे उन्होंने 'दिल्ली वाली पार्टी' कहा, पर भी निशाना साधा। उन्होंने रामचंद्र राव का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी उम्र करीब 65-66 साल है और वे पहले विधान परिषद सदस्य (MLC) भी रह चुके हैं। KTR ने दावा किया कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनसे करीब छह साल छोटे हैं, फिर भी रामचंद्र राव उनके पैर छूते हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या किसी नेता को इस तरह दूसरे नेताओं के सामने झुकना चाहिए? KTR ने इसे आत्मसम्मान से जुड़ा मुद्दा बताया और कहा कि तेलंगाना आंदोलन भी आत्मसम्मान की लड़ाई था।

Updated on:
19 Nov 2026, 7:28 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Maharashtra Murder: महाराष्ट्र में बेखौफ अपराधियों का आतंक, शादी समारोह में हुए विवाद के बाद 23 वर्षीय युवक की हत्या

‘मांग उठाने वालों को मिलती हैं गालियां और गिरफ्तारियां’, कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

खराब मौसम की मार: ‘अकवान’ के कारण तीन शहरों की उड़ानें डगमगाईं, चेन्नई से 610 किमी दूर तूफान

इंदिरा गांधी शांति पुरस्कार समारोह में सोनिया गांधी ने बताया कैसी थी पूर्व PM की सोच, शांति और विकास पर कही बड़ी बात

महाराष्ट्र के भाजपा विधायक महेश बालदी को अदालत से बड़ा झटका, मारपीट के मामले में 3 साल का सश्रम कारावास