राष्ट्रीय

Maharashtra Murder: एक झगड़े ने 2 बहनों की दुनिया उजाड़ी, पहले एक का सुहाग छीना, अगले ही दिन दूसरी की सूनी हो गई मांग

Maharashtra Murder Case: महाराष्ट्र के सांगली जिले में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। घटना के अगले दिन मुख्य आरोपी का शव भी पास के खेत में मिला।
2 min read
• •
Updated: 14 Nov 2026, 6:33 PM IST
Maharashtra Murder Case
एआई तस्वीर

Sangli Crime News: महाराष्ट्र के सांगली जिले के मिरज तालुका में पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में एक मजदूर की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। हमले में उसके साढ़ू और दो अन्य लोग शामिल थे। वारदात के बाद मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। अगले दिन उसका शव पास के खेत में मिला। इस घटना में दोनों मृतकों की पत्नियां सगी बहनें हैं। दो मौतों से इलाके में शोक फैल गया। पुलिस के अनुसार घटना मिरज तालुका के बेलंकी गांव की है। मृतक की पहचान महेशकुमार बृजलाल गौतम के रूप में हुई है।

पैसों को लेकर हुआ था विवाद

मुख्य आरोपी का नाम बबलू भगवती बताया गया है। दोनों काम के सिलसिले में बेलंकी आए थे। उनके साथ दिनेश मोहन और मुलचंद बल्ली गौतम भी काम करते थे। काम पूरा होने के बाद सभी मजदूर अपने गांव लौटने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान उनके बीच पैसों का हिसाब-किताब चल रहा था। लेन-देन को लेकर बबलू भगवती और महेशकुमार के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर बबलू और उसके दो साथियों ने महेशकुमार पर लकड़ी के डंडे से हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महेशकुमार की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद फरार हो गए आरोपी

महेशकुमार की मौत के बाद बबलू अपने साथियों के साथ मौके से भाग गया। घटना की सूचना मिलने पर मिरज ग्रामीण पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस उपाधीक्षक अजित कोकाटे ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें लगाईं। इस बीच शनिवार को मुख्य आरोपी बबलू भगवती का शव पास के खेत में मिला। इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दोनों मृतकों की पत्नियां हैं सगी बहनें

इस घटना का सबसे दुखद पहलू यह है कि महेशकुमार और बबलू रिश्ते में साढ़ू थे। दोनों की पत्नियां सगी बहनें हैं। पैसों के विवाद में हुई इस घटना ने एक ही परिवार की दो बहनों का सुहाग उजड़ गया। मिरज तालुका में इस घटना को लेकर लोगों में दुख और हैरानी है।

Updated on:
14 Nov 2026, 6:33 PM IST
Published on: