राष्ट्रीय

‘यह 1962 का भारत नहीं, 2026 का है’, पाकिस्तान-चीन पर जमकर भड़के लद्दाख के उपराज्यपाल; जानें और क्या कहा

कविंदर गुप्ता ने चीन के दावे को खारिज करते हुए कहा कि शक्सगाम घाटी में चीनी गतिविधियां अवैध हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
2 min read
Jan 13, 2026
India China,Kavinder Gupta,Pakistan,Shaksgam Valley,Laddakh LG, Kavinder Gupta, Pakistan, India Pakistan, POK, India China, China's Shaksgam Claim,
लद्दाख के LG ने पाकिस्तान और चीन को लताड़ा (Photo-IANS)

लद्दाख के उपराज्यपाल कविंदर गुप्ता ने मंगलवार को चीन और पाकिस्तान को खरी-खरी सुनाई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही पाकिस्तान के टुकड़े होंगे। वहीं चीन द्वारा शक्सगाम घाटी में निर्माण कार्य किए जाने पर उन्होंने कड़ा रुख अपनाया है। उपराज्यपाल गुप्ता ने कहा कि यह इलाका भारत का हिस्सा है और यहां किसी भी तरह की गतिविधि तुरंत रोकी जानी चाहिए। 

‘यह 1962 का नहीं 2026 का भारत है’

जम्मू में पत्रकारों से बात करते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह 1962 का नहीं 2026 का भारत है। उन्होंने कहा कि PoK के लोग भी भारत का हिस्सा बनना चाहते हैं और वह दिन दूर नहीं जब पाकिस्तान खुद टूट जाएगा। 

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर अवैध कब्जा कर रखा है। 1963 के सीनो-पाक सीमा समझौते के तहत पाकिस्तान ने शक्सगाम घाटी का 5,180 वर्ग किलोमीटर भारतीय क्षेत्र चीन को सौंप दिया था, जो पूरी तरह अवैध है।”

चीनी गतिविधियां अवैध हैं- उपराज्यपाल

वहीं कविंदर गुप्ता ने चीन के दावे को खारिज करते हुए कहा कि शक्सगाम घाटी में चीनी गतिविधियां अवैध हैं और इन्हें किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने याद दिलाया कि भारतीय संसद ने 1994 में प्रस्ताव पारित कर स्पष्ट किया था कि पाकिस्तान द्वारा कब्जाया गया कश्मीर भारत का ही हिस्सा है।

PoK में बदल रहा माहौल

उन्होंने कहा, “पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में माहौल बदल रहा है और वहां के लोग भी भारत के साथ जुड़ना चाहते हैं। ऐसे में चीन को किसी भी तरह की गतिविधि तुरंत बंद कर देनी चाहिए। भारत सरकार ने इस पर संज्ञान लिया है और विदेश मंत्रालय ने अपना रुख स्पष्ट कर दिया है।”

चीनी निर्माण कार्यों पर बोलते हुए उपराज्यपाल ने कहा कि यह पूरी तरह गलत है और भारत सरकार इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने पाकिस्तान को “सेलआउट देश” बताते हुए कहा कि वह पैसे के लिए चीन को भारतीय क्षेत्र में घुसने दे रहा है, लेकिन भारत अपने तरीके से कार्रवाई करेगा और पाकिस्तान की परवाह नहीं करेगा।

Published on:
13 Jan 2026 09:06 pm
Also Read
View All
Petrol-diesel prices: पेट्रोल 5 रुपये और डीजल के दामों में 3 रुपये की हुई कमी, नायरा एनर्जी ने लोगों की दी राहत

ईरान को इजरायल की चेतावनी: इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू बोले- जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे सैन्य कार्रवाई

LPG Cylinder Price: महीने के पहले दिन लोगों को महंगाई से मिली राहत, 183 रुपये हुए सस्ता हुआ एलपीजी सिलेंडर

मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार: जुलाई में भारी बारिश का अलर्ट, यूपी-उत्तराखंड समेत 26 राज्यों में पहुंचा, दिल्ली-राजस्थान में 2-3 दिन में दस्तक

हरियाणा के अंबाला में 18 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 4 साल का बच्चा, NDRF बोली- जिंदा होने के कोई संकेत नहीं दिखे