राष्ट्रीय

Ladki Bahin Yojana: लाडकी बहनों के लिए खुशखबरी, सितंबर की 1500 रुपए की किश्त आनी शुरू, तुरंत चेक करें खाता

Ladki Bahin Scheme: महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना के तहत सितंबर महीने की 1500 रुपए की किस्त लाभार्थी महिलाओं के खातों में जमा होनी शुरू हो गई है।
2 min read
• •
Updated: 31 Oct 2026, 5:57 PM IST
Ladki Bahin Yojana
लाडकी बहिण योजना। फाइल फोटो- पत्रिका

Maharashtra News: महाराष्ट्र की लाडकी बहिण योजना की लाभार्थी महिलाओं का इंतजार खत्म हो गया है। सितंबर महीने की 1500 रुपए की किस्त महिलाओं के बैंक खातों में जमा होनी शुरू हो गई है। अक्टूबर का आखिरी दिन आने तक महिलाएं लगातार यह सवाल पूछ रही थीं कि सितंबर की राशि कब मिलेगी। अब सरकार ने किस्त जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हालांकि इस बार महिलाओं को सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की राशि मिलाकर 3000 रुपए नहीं मिलेंगे।

हर महीने मिलते हैं 1500 रुपए

महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने महिलाओं को आर्थिक मदद देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना शुरू की थी। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए दिए जाते हैं। सितंबर महीने की किस्त का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। खासकर दिवाली से पहले राशि मिलने की उम्मीद में महिलाएं बैंक खातों पर नजर रख रही थीं। अब किस्त जमा होने की खबर से लाभार्थियों को राहत मिली है।

344.62 करोड़ रुपए की राशि जारी

सितंबर महीने की किस्त के वितरण के लिए सामाजिक न्याय एवं विशेष सहायता विभाग ने 344.62 करोड़ रुपए का निधि महिला एवं बाल विकास विभाग को दिया था। यह राशि विभाग के पास पहुंचने के बाद पात्र महिलाओं के बैंक खातों में किस्त भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई है। राशि एक साथ सभी खातों में नहीं पहुंच रही है। इसे चरणबद्ध तरीके से जमा किया जा रहा है। ऐसे में कुछ महिलाओं के खाते में पैसे आ सकते हैं, जबकि बाकी लाभार्थियों को इसके लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

3000 रुपए मिलने की उम्मीद थी

लाडली बहन योजना की लाभार्थी महिलाओं को उम्मीद थी कि अक्टूबर में सितंबर और अक्टूबर दोनों महीनों की किस्त एक साथ मिलेगी। ऐसा होने पर महिलाओं के खाते में 3000 रुपए जमा होते, लेकिन सरकार की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल केवल सितंबर महीने की किस्त के 1500 रुपए ही दिए जाएंगे। अक्टूबर महीने की किस्त को लेकर अभी महिलाओं को इंतजार करना होगा। दिवाली से पहले सितंबर की राशि मिलने से महिलाओं को घरेलू खर्च में मदद मिलेगी। जिन महिलाओं के खाते में अभी तक पैसे नहीं आए हैं, उन्हें कुछ समय इंतजार करना चाहिए। किस्त चरणबद्ध तरीके से भेजी जा रही है।

Updated on:
31 Oct 2026, 5:57 PM IST
Published on: