राष्ट्रीय

Lakhimpur Kheri Case: पंजाब-हरियाणा के पूर्व जज की निगरानी में होगी जांच, SC ने SIT में भी किए फेरबदल

Lakhimpur Kheri Case लखीमपुर खीरी में अक्टूबर में हुई हिंसा के मामले की जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के पूर्व जजों जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल कोर्ट ने पहले ही बता दिया था कि बुधवार को मामले की जांच की निगरानी के लिए रिटायर्ड जज की नियुक्ति की जा सकती है

2 min read
Nov 17, 2021
Supreme Court

नई दिल्ली। लखीमपुर हिंसा मामले ( Lakhimpur Kheri Violence ) में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सर्वोच्च अदालत ने जांच की निगरानी का जिम्मेदारी पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के पूर्व जज राकेश कुमार जैन को दी है।

साथ ही कोर्ट ने मामले की जांच कर रही एसआईटी टीम में तीन वरिष्ठ आईपीएएस आधिकारियों की भी नियुक्ति की है। सुप्रीम कोर्ट ने आदेश जारी किया है कि मामले में रोजाना की जाने वाली जांच कि कार्यवाही और कार्रवाई कि निगरानी पंजाब और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस राकेश कुमार जैन करेंगे।

लखीमपुर खीरी में अक्टूबर में हुई हिंसा के मामले की जांच की निगरानी के लिए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के पूर्व जजों जिम्मेदारी सौंपी है। दरअसल कोर्ट ने पहले ही बता दिया था कि बुधवार को मामले की जांच की निगरानी के लिए रिटायर्ड जज की नियुक्ति की जा सकती है।

इसके साथ ही कोर्ट ने कहा कि अब मामले की अगली सुनवाई एसआईटी की ओर से जांच की स्टेटस रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद ही होगी।

SIT में इनको किया शामिल
सुप्रीम कोर्ट ने 3 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों एसबी शिरोडकर, दीपेंदर सिंह और पद्मजा चौहान को एसआईटी पैनल में शामिल किया है।

बता दें कि 3 अक्टूबर को लखीमपुर खीरी में किसान आंदोलनकारियों पर भाजपा समर्थकों की एक कार चढ़ गई थी, जिसमें 4 किसानों और एक पत्रकार की मौत हो गई थी। इसके बाद भड़की हिंसा में तीन लोगों की पिटाई से मौत हो गई थी। इस मामले में यूपी पुलिस ने अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें से एक केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा का बेटा आशीष मिश्रा भी है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को मिश्रा की बेल अर्जी भी खारिज कर दी थी।

Published on:
17 Nov 2021 02:41 pm
Also Read
View All
नितिन नवीन की नई टीम में गुजरात, राजस्थान और MP पर खास फोकस, चुनावी समीकरण साधने की तैयारी तेज

पीएम नरेंद्र मोदी आज करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मीटिंग, ईरान युद्ध और ट्रेड डील समेत कई विषयों पर होगी चर्चा

Monsoon In India: कई राज्यों से मानसून अभी दूर, पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Crime News: दिल्ली में पाकिस्तान समर्थित आतंकी-क्राइम मॉड्यूल का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार, हथियार और कारतूस बरामद

Om Birla: विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की होगी सबसे बड़ी भूमिका, युवा संसद लोकतंत्र को कर रही मजबूत- ओम बिरला