29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

New Excise Policy: दिल्ली में आज से 21 साल के युवा पी सकेंगे शराब, होटलों में 24 घंटे परोसी जाएगी

New Excise Policy राजधानी में बदल गए शराब बिक्री से लेकर पीने तक के नियम। नई आबकारी नीति के तहत शराब पीने वाले युवाओं की उम्र भी कम हो गई है। वहीं वैट लागू होने के चलते अब दिल्लीवासियों को शराब पीने के लिए अब ज्यादा कीमत चुकाना होगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 17 Nov 2021, 10:52 AM IST

New Excise Policy

नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार से शराब की बिक्री पूरी तरह निजी हाथों में चली जाएगी। नई आबकारी नीति ( New Excise Policy ) के तहत राजधानी को 32 जोन में बांटकर 849 लाइसेंस आवंटित किए गए थे।
इसके तहत हर जोन में 26-27 दुकानें बुधवार से संचालित हो रही हैं। हर इलाके में आसानी से शराब ( Liquor ) उपलब्ध हो, इसके लिए दिल्ली के 272 वार्ड को जोन में विभाजित किया गया है।

वहीं नई आबकारी नीति के तहत राजधानी में 17 नवंबर से 21 साल के युवा भी शराब पी सकेंगे। जबकि पहले ये सीमा 25 वर्ष थी। दिल्ली में एक जोन में आठ से नौ वार्ड शामिल हैं और हर वार्ड में अनिवार्य तौर पर तीन से चार दुकानें खुलेंगी। आबकारी विभाग की तरफ से कहा गया है कि सभी दुकानों को खोलने की तैयारी है।

यह भी पढ़ेँः शराब के शौकीनों के लिए बुरी खबर, दिल्ली में हो सकती है किल्लत, जानिए क्या है वजह

लाइसेंस हासिल करने वाली फर्मों ने पूरी तैयारी कर ली है। वहीं दूसरी ओर नई नीति लागू होने के साथ ही शराब आठ से नौ फीसदी महंगी होने का अनुमान है।

बंद हुईं पुरानी दुकानें
पुरानी नीति के तहत आवंटित दुकानें मंगलवार तक ही शराब बेच सकती थी। इसलिए स्टॉक खत्म करने के लिए कुछ इलाकों में सस्ते दामों पर भी शराब बेची गई, जिससे दुकानों के बाहर भारी भीड़ रही।

अब महंगी होगी शराब
शराब पीने वालों को अब ज्यादा कीमत चुकाना होगी। दरअसल मूल्य वर्धित कर (वैट) को शराब लाइसेंस शुल्क में जोड़ा जाएगा। साथ ही थोक मूल्य पर भी आबकारी शुल्क और वैट लगाया जाएगा। इससे माना जा रहा है कि दिल्ली में अब शराब आठ से नौ फीसदी तक महंगी हो जाएगी।

नंवबर की शुरुआत में आबकारी विभाग की तरफ से एक आदेश भी जारी किया गया था। इसमें लिखा गया था कि पड़ोसी राज्यों में शराब की कीमतें दिल्ली के मुकाबलें कहीं ज्यादा है। कुछ राज्यों में बीयर की कीमतें भी ज्यादा है। इसलिए राजस्व के लिहाज से कीमतें बढ़ाए जाने की तैयारी है।

अब 21 वर्ष के युवा पी सकेंगे शराब
दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र सीमा 25 वर्ष से घटकर 21 वर्ष कर दी गई है। यानी अब आधिकारिक तौर पर 21 साल के युवा शराब पी सकेंगे।

यह भी पढ़ेँः CBI Raids: चाइल्ड पोर्नोग्राफी को लेकर सीबीआई की 14 राज्यों में 76 लोकेशन पर ताबड़तोड़ छापेमारी, 23 मामले दर्ज

ये भी हैं बदलाव
- अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर संचालित स्वंतत्र दुकान और होटल पर 24 घंटे शराब की बिक्री होगी।
- शराब की दुकान कम से कम 500 वर्ग फीट में ही खुलेगी। दुकान का कोई काउंटर सड़क की तरफ नहीं होगा।
- अब तक अधिकांश सरकारी दुकानें 150 वर्ग फीट में थी, जिनका काउंटर सड़क की तरफ होता था।
- लाइसेंसधारक मोबाइल एप या वेबसाइट के माध्यम से ऑर्डर लेकर शराब की होम डिलीवरी कर सकेंगे।
- किसी छात्रावास, कार्यालय या संस्थान में शराब की डिलीवरी करने की इजाजत नहीं होगी।
- अभी तक 60 फीसदी दुकानें सरकारी और 40 फीसदी निजी हाथों में थीं, अब से 100 फीसदी निजी हाथों में होंगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग