राष्ट्रीय

CM नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा पर लालू यादव ने दिया विवादित बयान, बिहार में छिड़ा सियासी संग्राम

Bihar News: लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। लालू यादव ने कहा कि आंख सेकने जा रहे हैं, जाने दिजिए।
2 min read
Dec 10, 2024
lalu prasad yadav
lalu prasad yadav

Bihar Politics: बिहार में आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बयान पर सियासी बवाल मच गया है। दरअसल, लालू प्रसाद यादव ने सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) की महिला संवाद यात्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। लालू यादव ने कहा कि आंख सेकने जा रहे हैं, जाने दिजिए। वो सिर्फ आंख सेंकने जा रहे हैं। पहले आंख सेकें अपना फिर सरकार बनाने की सोचेंगे। बीजेपी ने लालू यादव के इस बयान की निंदा की है। बीजेपी नेता प्रभाकर ने कहा कि लालू यादव ने ओछी टिप्पणी की है। उनके पार्टी के लोग आंख सेकने कहां कहां जाते थे? अगर खुल जाए तो बात तो बहुत लोग नंगे हो जाएंगे। लालू यादव ने महिलाओं के साथ भद्दा मजाक किया है। लालू यादव अपने उम्र का ख्याल रखें।

‘लालू जी आखिरी पड़ाव पर हैं’

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार ने कहा कि लालू जी आखिरी पड़ाव पर हैं। वह चीजों को समझने और कहने में असमर्थ हैं। वहीं जेडीयू नेता केसी त्यागी ने भी लालू यादव की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि हमने रजानीति में ऐसी टिप्पणी पहले कभी नहीं सुनी। सीएम का पद संभाल चुके एक व्यक्ति ने ऐसे विचार व्यक्त किए है। यह घटना निंदा के योग्य है। सोनिया गांधी और ममता बनर्जी को लालू के इस बयान की निंदा करनी चाहिए। बिहार चुनाव में लालू को महिलाएं सबक सिखाएंगी। जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने लालू के बयान पर कहा कि इस बयान की जितनी निंदा की जाए वह कम है।

तेजस्वी ने महिला संवाद यात्रा को बताया चुनावी स्टंट

सीएम नीतीश कुमार की महिला संवाद यात्रा को लेकर विपक्ष का कहना है कि यह यात्रा महज दिखावा है। वहीं तेजस्वी यादव ने कहा कि सरकार को जनता के पैसों का सही उपयोग करना चाहिए। तेजस्वी ने इस यात्रा को चुनावी स्टंट बताया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की असली समस्याओं पर ध्यान दे, न कि दिखावटी यात्राओं पर पैसा बर्बाद करे।

Updated on:
10 Dec 2024 07:49 pm
Published on:
10 Dec 2024 07:49 pm