दो दिनों से ब्रिटेन की राजधानी लंदन में फंसे भारतीय यात्रियों को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। बुधवार को इन सभी यात्रियों को लेकर एक स्पेशल फ्लाइट उड़ान भरेगी। डीजीसीए ने इसको लेकर अहम जानकारी दी है। इसके मुताबिक लंदन में फंसे सभी 200 भारतीयों को आज भारत लाया जाएगा।
मेडिकल इमरजेंसी के चलते ब्रिटेन की राजधानी लंदन ं बीते दो दिनों से फंसे 200 भारतीयों को लेकर एक अच्छी खबर सामने आई है। इन सभी भारतीय यात्रियों को बुधवार को भारत लाया जाएगा। इसके लिए अमरीकन एयरलाइंस का विशेष विमान उड़ान भरेगा। इसकी जानकारी भारतीय विमानन डीजीसीए ने दी है। दरअसल न्यूयॉर्क-दिल्ली फ्लाइट में सवार एक यात्री के अचानक बीमार होने के बाद फ्लाइट की लंदन में इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई थी। यही वजह है कि रविवार से 200 भारतीय पैसेंजर लंदन में ही फंसे हुए थे। अब इनको लेकर राहत की खबर सामने आई है। सभी को भारत लाया जा रहा है। एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि फिर से उड़ान भरने के लिए विभिन्न सरकारी अधिकारियों से मंजूरी मिलने का भी इंतजार किया जा रहा था। लिहाजा एयरलाइंस ने बुधवार को उड़ान भरने का फैसला लिया है।
DGCA के मुताबिक लंदन-दिल्ली की एक अनिर्धारित उड़ान का संचालन बुधवार से पहले ही किया जाना था, लेकिन किन्हीं कारणों की वजह से ये संभव नहीं हो पाया। दरअसल इसके पीछे क्रू मेंबर के टाइम पूरा होने की बात कही जा रही है। ऐसे में विशेष विमान के जरिए फंसे हुए सभी 200 भारतीयों को अब भारत लाया जा रहा है।
एयरलाइन के एक अधिकारी के मुताबिक, 'अमरीकन एयरलाइंस की उड़ान 292 न्यू यॉर्क से रवाना हुई थी, उसे देर रात एक भारतीय यात्री के बीमार होने के बाद लंदन की ओर मोड़ गया।
यह भी पढ़ें - सचिन दिल्ली से जयपुर की फ्लाइट में बैठे और पहुंच गए अहमदाबाद, ऐसे हुआ गड़बड़झाला
यात्रियों को दिया गया दो दिन का वीजा
ये विमान फ्रैंकफर्ट के ऊपर से गुजर रही थी और बीमार भारतीय यात्री को तत्काल चिकित्सा उपचार के वास्ते ले जाने के लिए हीथ्रो हवाई अड्डे पर उतारा गया। यात्रियों को हीथ्रो में उतरने के बाद दो दिनों के लिए वीजा दिया गया और उन्हें होटल में ठहराया गया।
फ्लाइट नंबर में किया गया बदलाव
एक नॉन शेड्यूल्ड फ्लाइट के लिए डीजीसीए से लैंडिंग अनुमति की आवश्यकता होती है। डीजीसीए को जानकारी देते हुए अमरीकन एयरलाइंस ने लंदन-दिल्ली फ्लाइट AA292 को अब AA295 नंबर दिया है। फ्लाइट के नंबर में किया गया ये बदलाव एविएशन नियमों के मुताबिक किया गया है।
बता दें कि फ्लाइट को मंगलवार को ही रवाना किया जाना था, लेकिन क्रू मेंबर के ड्यूटी से जाने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। वहीं एयरलाइंस के प्रवक्त के मुताबिक क्रू मेंबर को आराम की जरूरत थी।
इसके साथ ही एयरलाइंस ने ये भी कहा है कि फिर से उड़ान भरने के लिए विभिन्न सरकारी अधिकारियों से मंजूरी मिलने का भी इंतजार किया जा रहा था। लिहाजा एयरलाइंस ने बुधवार को उड़ान भरने का फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें - दिल्ली-मुंबई के बाद अब दुबई-बैंकॉक की उड़ान को तैयार