इधर, पूर्व मुख्यमंत्री सचिन पायलट दिल्ली से करीब 9 बजे फ्लाइट से जयपुर के लिए रवाना हुए। यहां मौसम खराब होने से फ्लाइट को रात 9.55 बजे उतरने की स्वीकृति नहीं मिली। करीब एक घंटे तक फ्लाइट को हवा में होल्ड रखने के बाद उसे अहमदाबाद डायवर्ट कर दिया गया। वह रात 12.10 बजे अहमबाद एयरपोर्ट पर पहुंची।
कुछ देर बाद जयपुर से मौसम के क्लीयरेंस की पुष्टि होते ही फ्लाइट वापस रवाना हुई। जिससे पायलट रात 2.45 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर उतर सके। उस दौरान वाराणसी और सूरत से जयपुर के लिए रवाना हुई फ्लाइट को भी अहमदाबाद डायवर्ट किया गया। वह रात तीन बजे तक जयपुर पहुंच सकी। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
इधर, चार फ्लाइट रद्द इधर, मंगलवार को सुबह भी फ्लाइट के रद्द होने का सिलसिला बरकरार रहा। सुबह 10.25 बजे मुंबई, दोपहर 12.30 बजे चेन्नई, शाम 5.45 बजे हैदराबाद और रात 11.50 बजे दिल्ली जाने वाली फ्लाइट रद्द रही। इसका कारण यात्रीभार कम होना बताया जा रहा है।