राष्ट्रीय

खराब या खो गया है राशन कार्ड तो घबराएं नहीं, इस प्रक्रिया के जरिए हासिल करें Duplicate Ration Card

प्रदेश सरकार की ओर से जारी किया जाने वाला राशन कार्ड परिवारों को राशन (अनाज) के लिए पीडीएस के तहत योग्य बनाता है। सरकार इस कार्ड को परिवार की आय के मुताबिक जारी करती है, इसी के आधार पर उन्हें सब्सिडी पर राशन दिया जाता है।

2 min read
Duplicate Ration Card

नई दिल्ली। सरकारी योजना ( Government Schemes ) का लाभ लेने के लिए राशन कार्ड काफी आवश्यक है। कई बार राशन कार्ड खो जाने या फिर पुराना हो जाने या फिर खराब हो जाने की वजह से लोगों को काफी परेशानी होती है। आपका राशन कार्ड भी खो गया या खराब हो गया है तो घबराएं नहीं।

क्योंकि कुछ आसान प्रक्रिया के जरिए आप अपना डुप्लीकेट राशन कार्ड ( Duplicate Ration Card ) हासिल कर सकेत हैं। यह काम ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन भी कराया जा सकता है।

हर राज्य में राशन कार्ड बनवाने के लिए अलग-अलग वेबसाइट्स हैं और वहां की प्रक्रिया में भी थोड़ा बहुत अंतर होता है। मान लीजिए कि आपका राशन कार्ड खो गया है, तब आपको नजदीकी पुलिस थाने में एफआईआर देनी होगी और उस प्राथमिकी की एक प्रति अपने पास रखनी होगी।

इस तरह ऑफलाइन तरीके से हासिल करें डुप्लीकेट राशन कार्ड
- अपने क्षेत्र के डीएफएससी ( जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ) दफ्तर जाएं। यहां आपको डिपो होल्डर रिपोर्ट की जरूरत होगी। साथ ही आपके परिवार के हर सदस्य की दो पासपोर्ट साइज फोटो और पेनाल्टी फीस लगेगी।

- कुछ जगहों पर परिवार का ग्रुप फोटो भी मांग लिया जाता है। अब डुप्लीकेट राशन कार्ड का फॉर्म प्राप्त कर लें, जिसे डी-वाई फॉर्म भी बोला जाता है।

- इसे भरें और साथ में डिपो होल्डर रिपोर्ट, पेनाल्टी फीस की दो रसीद और परिवार के हर सदस्य का फोटो संलग्न करें।

- इसके बाद सारे दस्तावेज ऑफिस में जमा कर दें। वेरिफिकेशन के बाद आपको सूचित किया जाएगा। इसके बाद आपको ऑफिस जाकर अपना नया/डुप्लीकेट राशन कार्ड हासिल करना होगा।

ये है ऑनलाइन तरीका
डुप्लीकेट राशन कार्ड बनवाने के लिए हर राज्य की अलग वेबसाइट होती है। आपको इसके लिए सूबे की पीडीएस वेबसाइट या फिर खाद्य विभाग की साइट पर जाना होगा।

यहां नए राशन कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन का ऑप्शन मिलेगा, जिस पर क्लिक करें। फिर सारे डिटेल्स भर दें और आवेदन जमा कर दें।

बाद में आपके पास एक रेफरेंस नंबर आएगा, जिसके जरिए आप अपने राशन कार्ड का स्टेटस चेक कर पाएंगे।
वेरिफिकेशन के बाद आपको उसी पोर्टल की तरफ से नोटिफाई किया जाएगा। अपडेट मिलने पर वेबसाइट पर जाएं और वहां से अपना राशन कार्ड निकाल लें।

Published on:
08 Oct 2021 05:00 pm
Also Read
View All
7 महीने बाद फिर पटरी पर लौटी वंदे भारत, अमृतसर-कटरा रूट पर सेवा बहाल

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल

ट्विशा शर्मा डेथ केस: कोर्ट में क्या-क्या हुआ? CBI की मांग और परिवार की दलील के बारे में वकील ने दी एक-एक जानकारी