राष्ट्रीय

रसोई गैस ₹60 महंगी होने के बाद क्या अब पेट्रोल-डीजल की बारी? जानिए क्या है सरकार का प्लान

भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये का इजाफा किया गया है।

2 min read
Mar 07, 2026
Petrol-Diesel (Representational Photo)

LPG Price Hike: मध्य पूर्व में ईरान-इजरायल-अमेरिका के बीच जारी तनाव और युद्ध के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार में उथल-पुथल मची हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल के बीच भारत में घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में बड़ी बढ़ोतरी हुई है। 7 मार्च 2026 से 14.2 किलो के घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 60 रुपये बढ़ गई है, जबकि 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर पर 115 रुपये का इजाफा किया गया है। दिल्ली में अब घरेलू सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पहुंच गई है, जबकि मुंबई में 912.50 रुपये हो गई है।

ये भी पढ़ें

अमेरिका-ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा खुलासा, चौंकाने वाली रिपोर्ट आई सामने

कच्चे तेल के दाम में 39 फीसदी की बढ़ोतरी

यह बढ़ोतरी 11 महीने बाद हुई है। पिछले हफ्ते में कच्चे तेल के दाम 39 फीसदी तक बढ़ चुके हैं, जिसका सीधा असर LPG पर पड़ा है। पिछले 12 सालों में घरेलू सिलेंडर की कीमत कुल 110 रुपये बढ़ चुकी है। उपभोक्ताओं पर यह अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है, खासकर आम घरों में जहां रसोई गैस रोजमर्रा की जरूरत है।

फिलहाल नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल और डीजल के दाम

हालांकि, अच्छी खबर यह है कि पेट्रोल और डीजल के दामों में फिलहाल कोई बढ़ोतरी नहीं होने वाली है। सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि सरकार का ऐसा कोई प्लान नहीं है। पेट्रोल और डीजल के रेट नहीं बढ़ेंगे, क्योंकि होर्मुज स्ट्रेट से जल्द ही कार्गो की आवाजाही शुरू हो जाएगी। भारत के पास 50-60 दिनों का पर्याप्त ईंधन भंडार है, जिसमें कच्चा तेल, पेट्रोल, डीजल और ATF शामिल हैं। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा, घबराने की आवश्यकता नहीं है, भारत के पास पर्याप्त पेट्रोलियम स्टॉक है। रणनीतिक भंडार और रसद की स्थिति कंट्रोल में है।

पेट्रोल और डीजल की कीमत

वर्तमान में प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर हैं। दिल्ली में पेट्रोल लगभग 94.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये के आसपास है। पिछले कई महीनों से इनकी कीमतें स्थिर बनी हुई हैं, मार्च 2024 के बाद कोई बड़ा बदलाव नहीं आया।

सरकार की रणनीति ऊर्जा सुरक्षा पर केंद्रित है। LPG उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। अमेरिका और कनाडा से LPG आयात बढ़ाया जा रहा है। भारत ने रूस से कच्चे तेल आयात बढ़ाकर विविधता लाई है, फरवरी 2026 में रूस से 20% आयात हुआ। वैकल्पिक स्रोतों से आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। इंडियन ऑयल ने सोशल मीडिया पर अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि कोई कमी नहीं है, आपूर्ति सामान्य है।

ये भी पढ़ें

ट्रंप की जी-हुजूरी भी नहीं आई काम, पाकिस्तान में कैसे फूंका गया अमेरिकी दूतावास, शहबाज-मुनीर हुए फेल

Published on:
07 Mar 2026 09:02 pm
Also Read
View All

अगली खबर