राष्ट्रीय

TVK विधायक पर IAS के उत्पीड़न का आरोप; मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को लगाई फटकार, पूछा- क्या किसी को बचा रहे हैं?

मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु में एक महिला जिला कलेक्टर द्वारा TVK विधायक अरुल विग्नेश पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों को लेकर सरकार से सवाल किया है। साथ ही कार्रवाई में देरी पर नाराजगी जताते हुए कोर्ट ने एक जांच समिति गठित करने का निर्देश दिया।
2 min read
• •
Updated: 24 Nov 2026, 1:02 PM IST
Madras High Court
Madras High Court

Madras High Court: मद्रास हाई कोर्ट ने मंगलवार को तमिलनाडु में एक महिला डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें अश्लील मैसेज भेजने के मामले में तमिलनाडु सरकार को कड़ी फटकार लगाई। कोर्ट ने सवाल किया कि कई महीने पहले शिकायत के बारे में बताए जाने के बावजूद सरकार ने कोई असरदार कार्रवाई क्यों नहीं की। कोर्ट ने आगे पूछा कि क्या सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रहा है।

सुनवाई के दौरान, जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सरकार को आरोपों की जांच के लिए एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया। यह मामला कल्लाकुरिची की महिला डिस्ट्रिक्ट कलेक्टर द्वारा सत्ताधारी तमिझागा वेत्री कझगम (TVK) के MLA अरुल विग्नेश पर लगाए गए आरोपों से जुड़ा है।

कोर्ट ने पूछा- क्या सरकार किसी को बचाने की कोशिश कर रही है?

सुनवाई के दौरान, जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि अगर उन्हें जरा भी ऐसा लगी कि सरकार किसी को बचा रही है, तो वे सरकार को जवाबदेह ठहराने और उसे शर्मिंदा करने में संकोच नहीं करेंगे। कोर्ट ने पूछा कि 31 जुलाई को सरकार के संज्ञान में शिकायत आने के बाद से अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

राज्य सरकार के वकील आर. जॉन सत्यन ने कोर्ट को बताया कि मंगलवार को इस शिकायत के संबंध में FIR दर्ज कर ली गई है। हालांकि, FIR दर्ज होने के बावजूद कोर्ट की यह चिंता बनी रही कि शुरुआती शिकायत के बाद प्रशासन ने समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं की। जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने सवाल किया कि अश्लील संदेशों के मामले में अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की गई और प्रशासन ने खुद पहल क्यों नहीं की?

कलेक्टर हो या सफाईकर्मी, हर महिला को सुरक्षा मिलनी चाहिए

कोर्ट ने यह भी पूछा कि क्या सरकार ने शिकायतकर्ता से बात की है और उसकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उचित कदम उठाए हैं? महिलाओं के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायतों के मामले में प्रशासन की जिम्मेदारी पर जज ने कहा कि चाहे मुख्य सचिव हों या सफाई कर्मचारी, हर किसी को यौन उत्पीड़न से सुरक्षा पाने का अधिकार है। उन्होंने आगे कहा, "किसी महिला की परेशानी समझने के लिए आपका महिला होना जरूरी नहीं है।"

पीड़िता की पहचान उजागर होने पर जताई नाराजगी

मद्रास हाई कोर्ट ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की पहचान उजागर होने पर अपनी नाराजगी जताई है। जज ने सवाल किया कि जब स्पष्ट रूप से यह कहा गया था कि पीड़िता की पहचान उजागर नहीं की जानी चाहिए, तो फिर ऐसी जानकारी सोशल मीडिया पर कैसे आ गई?

तमिलनाडु सरकार ने तर्क दिया कि फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म उसके नियंत्रण से बाहर हैं और इन प्लेटफॉर्म पर जानकारी फैलने से रोकना संभव नहीं है। हालांकि, कोर्ट इस जवाब से संतुष्ट नहीं हुआ।

जस्टिस लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि राज्य के पास अपनी साइबर क्राइम यूनिट है और फेसबुक एवं इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नियंत्रण न होने का मतलब यह नहीं है कि साइबर क्राइम से जुड़े मामलों में कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। साइबर क्राइम यूनिट को सक्रिय रहना चाहिए।

जांच वरिष्ठ अधिकारी को सौंपने का निर्देश

सुनवाई के दौरान अदालत को बताया गया कि कलेक्टर ने अपनी शिकायत में जिले के पुलिस अधीक्षक (SP) का भी नाम लिया है। इस पर अदालत ने कहा कि इस मामले की जांच खुद SP के बजाय, उनसे वरिष्ठ किसी अधिकारी को सौंपी जानी चाहिए।

Updated on:
24 Nov 2026, 1:02 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Punjab Election 2027: 6 साल बाद फिर साथ आए SAD-BJP, पंजाब में AAP-कांग्रेस के खिलाफ मिलकर लड़ेंगे चुनाव

दिल्ली पुलिस ने क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी गैंग का किया भंडाफोड़ किया, व्यापारी से 5 लाख की ठगी के आरोप में 4 लोग गिरफ्तार

Punjab Election: क्या BJP कर रही कैप्टन अमरिंदर सिंह को साइडलाइन? पंजाब बीजेपी की चुनाव समिति से क्या संदेश दे रही पार्टी

मुस्लिम शादियों में पर्दे को लेकर AIMIM विधायक अख्तरुल ईमान का विवादित बयान, दुल्हनों की तुलना तवायफ से करने पर JDU ने किया पटलवार

इंदिरा ने जारी किया था सावरकर के सम्मान में डाक टिकट, सोनिया गांधी ने किया बदनाम, Savarkar के प्रपौत्र ने ऐसा क्यों कहा?