राष्ट्रीय

Mahakumbh: प्रयागराज जाने वाली ट्रेन में सवार न हो पाने पर इस स्टेशन पर तोड़फोड़, गुस्साए यात्रियों ने तोड़े शीशे

Mahakumbh 2025: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में सवार न हो पाने पर गुस्साए यात्रियों ने स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस की खिड़कियों के शीशे तोड़े।
less than 1 minute read
• •
Updated: 11 Feb 2025, 4:01 PM IST
Feature image

Bihar Train Attack: बिहार के मधुबनी रेलवे स्टेशन (Madhubani Railway Station) पर अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में यात्री महाकुंभ (Mahakumbh) जा रहे थे उसी समय यात्रियों ने स्वतंत्रता सेनानी सुपर फास्ट एक्सप्रेस (Swatantrata Senani Express) की खिड़कियों के शीशे तोड़ दिए, क्योंकि वे ट्रेन में नहीं चढ़ पाए। इसे देख कर अंदर बैठे लोगों में दहशत फैल गई।

ट्रेन में क्यों नहीं मिली जगह

अधिकारियों के अनुसार, ट्रेन के बाहर इंतजार कर रहे और अंदर बैठे अधिकांश यात्रियों को महाकुंभ मेले में भाग लेने के लिए प्रयागराज जाना था। बिहार के जयनगर से प्रयागराज होते हुए नई दिल्ली जा रही ट्रेन जैसे ही मधुबनी रेलवे स्टेशन पर पहुंची, प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि ट्रेन में पहले से ही काफी भीड़ थी, जिसके कारण दरवाजे खुलना नामुमकिन था।

यात्रियों ने बताई आपबीती

अमरनाथ झा नामक एक यात्री ने कहा, "मैं अपने परिवार के साथ दिल्ली जा रहा था। उन्होंने खिड़कियां तोड़नी शुरू कर दीं… सभी लोग घबरा गए। यहां तक ​​कि हमारे बच्चे भी डर गए और चिल्लाने लगे।" उन्होंने यह भी कहा कि जब यह घटना घटी तब रेलवे अधिकारियों ने कोई सुरक्षा इंतजाम नहीं किए थे। ट्रेन मधुबनी स्टेशन पर एक घंटे तक रुकी रही। बाद में बिना किसी मरम्मत के उसे रवाना कर दिया गया।

इस घटना में कुछ यात्री घायल हो गए। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और हमलावरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Updated on:
11 Feb 2025, 4:01 PM IST
Published on: