राष्ट्रीय

महाराष्ट्र के नासिक में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.6 रही तीव्रता

Nashik Earthquake: नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार 25 जुलाई 2026 को सुबह 9:55 बजे महाराष्ट्र के नासिक इलाके में 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। अभी तक किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
less than 1 minute read
Jul 25, 2026
Maharashtra Earthquake
प्रतीकात्मक तस्वीर

Maharashtra Earthquake: महाराष्ट्र के नासिक और आस-पास के इलाकों में शनिवार की सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 मापी गई। इस घटना से स्थानीय लोगों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान या संपत्ति की क्षति की कोई सूचना सामने नहीं आई है।

सुबह 9:55 बजे महसूस किए गए भूकंप के झटके

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, भूकंप शनिवार 25 जुलाई 2026 को सुबह 09:55:26 बजे दर्ज किया गया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.6 थी। हालांकि यह कम से मध्यम तीव्रता का भूकंप था, लेकिन झटके साफ महसूस किए गए, जिससे कई लोग अपने घरों और बिल्डिंग से बाहर निकल आए।

खबर अपडेट हो रही है

Updated on:
25 Jul 2026 10:41 am
Published on:
25 Jul 2026 10:28 am