25 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आज कांग्रेस का देशभर में कैंडल मार्च: राहुल गांधी बोले- ‘मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी-पेपर लीक’

Rahul Gandhi attack on PM modi: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस आज देशभर में कैंडल मार्च निकाल रही है। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना जारी है। इस बीच राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पेपर लीक के मुद्दे पर सरकार को घेरा। जानिए कांग्रेस के देशव्यापी प्रदर्शन और राहुल गांधी के बयान से जुड़ी पूरी जानकारी।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi addresses NEET paper leak protest.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Photo- ANI)

Congress protest on NEET paper leak: नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर एक ओर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है, वहीं कांग्रेस इस मुद्दे पर केंद्र सरकार को घेरने के लिए आज देशभर में कैंडल मार्च निकालेगी। इस बीच, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, 'मेट्रो बंद करो, रास्ते बंद करो, दुकानें बंद करो, इंटरनेट बंद करो, खाना बंद करो। अपना हक मांग रहे छात्रों के खिलाफ सरकार ने ये क्रूर कदम उठाए। बस एक चीज बंद नहीं कर पाए, मोदी जी-पेपर लीक।'

आपको बता दें कि राहुल गांधी की ओर से यह पोस्ट तब किया गया जब दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने जानकारी दी है कि शनिवार को भी 18 मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के चलते पिछले कुछ दिनों से दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित रहा है।

कांग्रेस का सत्याग्रह और कैंडल मार्च

कांग्रेस संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक सर्कुलर जारी कर सभी प्रदेश कांग्रेस समितियों (PCC) को आज जिला स्तर पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। कांग्रेस का कहना है कि यह कार्यक्रम नीट, सीबीएसई से जुड़े मुद्दों और छात्रों के साथ एकजुटता प्रदर्शित करने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।

केसी वेणुगोपाल द्वारा 24 जुलाई को जारी परिपत्र में कहा गया है कि सभी प्रदेश कांग्रेस समितियां अपने-अपने अधिकार क्षेत्र की जिला कांग्रेस समितियों को निर्देश दें कि वे शनिवार, 25 जुलाई की शाम बड़े पैमाने पर कैंडल मार्च और सत्याग्रह का आयोजन करें। प्रत्येक जिला कांग्रेस समिति के नेतृत्व में यह मार्च महात्मा गांधी या डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा तक निकाला जाएगा, जहां इसका समापन होगा।

धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते तो बैठक का मतलब नहींः CJP

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने शनिवार को कहा कि यदि धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते है तो बैठक का कोई मतलब नहीं है। हम अपनी भविष्य की रणनीति के लिए काम करेंगे। यदि सरकार इसी तरह चलती रही तो हम कड़ा रुख अपनाने को मजबूर होंगे। वहीं, सीजेपी ने एक्स पोस्ट में कहा, 'अगर प्रधानमंत्री जी धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा नहीं ले पा रहे है तो स्वयं ही इस्तीफा देना चाहिए।'