राष्ट्रीय

PM को पहले ‘रावण’-‘जहरीला सांप’ भी कह चुके हैं खरगे, राहुल-सोनिया भी विवादित बयान देने से पीछे नहीं रहे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चेन्नई में प्रेस ब्रीफिंग के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी को लेकर विवादित बयान दिया, जिसमें उन्होंने उन्हें 'आतंकवादी' कहा और समानता में विश्वास न रखने वाला बताया।

2 min read
Apr 22, 2026
Feature image
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के साथ राहुल और सोनिया गांधी। (फोटो- ANI)

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को चेन्नई में आयोजित एक प्रेस ब्रीफिंग में वे (अन्नाद्रमुक) पीएम मोदी के साथ कैसे जुड़ सकते हैं? वह एक आतंकवादी हैं और जो समानता में विश्वास नहीं करते। उनकी पार्टी समानता और न्याय में विश्वास नहीं करती। ऐसे लोगों के साथ जुड़ना लोकतंत्र को कमजोर करना है।

इस बयान के बाद देश भर में सियासी भूचाल आ गया। भाजपा के तमाम नेताओं ने खरगे के विरोध में बयान जारी किया। भाजपा नेताओं ने कहा कि देश के पीएम पर विवादित बयान देकर कांग्रेस अध्यक्ष ने सारी मर्यादाएं पार कर दी हैं।

कब कहा था रावण?

यह पहली बार नहीं है, जब खरगे ने पीएम मोदी पर विवादित बयान दिया है। इससे वह पीएम मोदी को 'रावण' और 'जहरीला सांप' भी कह चुके हैं। साल 2022 में खरगे ने पीएम मोदी को 'रावण' कहकर संबोधित किया था।

यह बयान उन्होंने गुजरात विधानसभा चुनाव के दौरान एक रैली में दिया, जहां उन्होंने कहा- पीएम मोदी हर चुनाव में हर जगह नजर आते हैं, क्या उनके रावण की तरह 100 सिर हैं? इस टिप्पणी पर काफी राजनीतिक विवाद हुआ था और बीजेपी ने इसे धार्मिक भावनाओं से जोड़कर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

कब कहा था जहरीला सांप?

साल 2023 में खरगे ने पीएम मोदी को 'जहरीला सांप' कहकर संबोधित किया था। यह बयान कर्नाटक विधानसभा चुनाव के दौरान एक जनसभा में दिया गया था। बाद में विवाद बढ़ने पर खरगे ने सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना व्यक्ति नहीं, बल्कि बीजेपी की विचारधारा थी।

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर विवादित बयान

राहुल गांधी भी पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे चुके हैं। साल 2019 में कर्नाटक रैली में राहुल ने कहा- सभी चोरों का नाम मोदी क्यों होता है? इसमें उन्होंने नीरव मोदी और ललित मोदी का जिक्र किया। इस बयान पर उनके खिलाफ मानहानि केस हुआ था और बाद में उन्होंने माफी भी मांगी थी।

सोनिया गांधी का पीएम मोदी पर विवादित बयान

सोनिया गांधी भी पीएम मोदी को लेकर विवादित बयान दे चुकी हैं। सोनिया गांधी ने एक रैली में कहा था कि मोदी 'मौत के सौदागर' हैं। इस टिप्पणी को 2002 गुजरात दंगों से जोड़कर देखा गया था।

Published on:
22 Apr 2026 10:08 am
Also Read
View All
TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस से बगावत पर आ गया शत्रुघ्न सिन्हा का बयान, बोले- मुश्किल समय में ममता बनर्जी का साथ नहीं छोडूंगा

Rajya Sabha ELection 2026 Result: वोटिंग से पहले जीते बीजेपी के 9 उम्मीदवार, सिर्फ एक सीट कांग्रेस के खाते में

Cyber Fraud: पहले जीता भरोसा, फिर बोनस का लालच देकर DRDO कर्मचारी से 15.74 लाख रुपये की ठगी

Lal Vijay Shrivastava: अमेरिका बुक ऑफ World रिकॉर्ड ने अंबिकापुर के लालविजय श्रीवास्तव को बनाया आधिकारिक अंतरराष्ट्रीय जज

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास अमेरिकी हमले में मारा गया हिमाचल CM के विधान सभा क्षेत्र का आदित्य शर्मा, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जताया शोक