राष्ट्रीय

मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर बोले मंत्री मंगल प्रभात लोढा – विनाश काले विपरीत बुद्धि

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौतरफा हमला बोल दिया है। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का मामला है।
2 min read
• •
Updated: 26 Oct 2026, 12:44 PM IST
Mangal Prabhat Lodha
Mangal Prabhat Lodha (Photo-ANI)

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पिता को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने चौतरफा हमला बोल दिया है।

महाराष्ट्र सरकार के मंत्री मंगल प्रभात लोढा ने मुंबई में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह पूरी तरह से 'विनाश काले विपरीत बुद्धि' का मामला है। पहले केवल राहुल गांधी ही इस तरह की बचकानी बातें किया करते थे, लेकिन अब मल्लिकार्जुन खरगे जैसे वरिष्ठ नेता का ऐसा बयान देना अकल्पनीय है।

उन्हें इस तरह की टिप्पणी के लिए पूरे देश से तुरंत माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही मुंबई में वायु प्रदूषण के मुद्दे पर लोढा ने आश्वासन दिया कि नगर निगम इस पर पूरा ध्यान दे रहा है। मौसम में बदलाव के कारण कुछ समस्याएं आती हैं, लेकिन जल्द ही इस पर उचित और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह खरगे का नहीं, राहुल गांधी का बयान है

वहीं, नई दिल्ली में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने खरगे के बयान को सीधे तौर पर राहुल गांधी की सोच से जोड़ा। अरुण सिंह ने कहा कि देश को यह समझना होगा कि यह बयान सिर्फ मल्लिकार्जुन खरगे का नहीं, बल्कि राहुल गांधी का है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री, देश की जनता और लोकतंत्र का लगातार अपमान करना और गाली देना राहुल गांधी की आदत बन चुकी है। वे देश के भीतर असंतोष और उपद्रव भड़काने में लगे हुए हैं।

हिंसा से नहीं, जनता के विश्वास से बनती है सरकार'

अरुण सिंह ने कहा कि देश में हिंसा फैलाने या अराजकता पैदा करने से सत्ता परिवर्तन नहीं होता। इसके लिए जनता का जनादेश और विश्वास हासिल करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीजेपी हर राज्य में चुनाव जीत रही है और केंद्र में लगातार तीसरी बार सरकार बनाकर जनता और गरीबों का भरोसा हासिल किया है।

Updated on:
26 Oct 2026, 12:44 PM IST
Published on: