राष्ट्रीय

ममता बनर्जी ने अमित शाह पर केस करने का किया ऐलान, शाह का पलटवार ‘ममता कोर्ट में बार-बार हारती हैं’

West Bengal में चुनाव आगे बढ़ने के साथ बयानबाजी और आक्रामक हो गई है। Mamata Banerjee ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी, जबकि Amit Shah ने पलटवार कर जीत का दावा किया।

2 min read
Apr 26, 2026
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (ANI)

West Bengal Elections: पश्चिम बंगाल में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी अब तीखी टकराव में बदलती नजर आ रही है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही, तो इसके जवाब में शाह ने भी खुलकर हमला बोला। दोनों नेताओं के बीच यह जुबानी जंग अब चुनावी माहौल को और गरमा रही है।

ये भी पढ़ें

Firing On Donald Trump: ट्रंप पर हमले के बाद पीएम मोदी का आया बयान, बोले- ‘वे सुरक्षित हैं, जानकर राहत मिली’

ममता का सीधा आरोप और केस की चेतावनी

ममता बनर्जी ने अमित शाह के बयान पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा 'हम अमित शाह के खिलाफ उनके हिंसक बयानों को लेकर कानूनी मामला दर्ज करने जा रहे हैं। गृह मंत्री होने के नाते वह इस तरह की टिप्पणी नहीं कर सकते।'

उन्होंने आगे कहा 'गृह मंत्री कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं? यह कहना कि चुनाव के बाद लोगों को उल्टा लटका देंगे, अस्वीकार्य है। इस सोच के साथ आप कभी बंगाल नहीं जीत सकते।'

ममता बार-बार हारती हैं- अमित शाह

कोलकाता में रोड शो के दौरान अमित शाह ने ममता बनर्जी के आरोपों पर जवाब देते हुए कहा 'ममता बनर्जी बोलती रहती हैं। वह कोर्ट में बार-बार हारती हैं। आगे भी हारती रहेंगी। हम जनता के बीच हैं और 29 तारीख को बंगाल की जनता फैसला करेगी।' उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जिक्र करते हुए भी कहा 'हर पार्टी अपनी-अपनी बात कहती है, राहुल गांधी भी वही कर रहे हैं, लेकिन मुझे साफ दिख रहा है कि ममता बनर्जी इस बार नहीं जीतेंगी।'

गुंडों को सम्मान देना चाहती हैं?

अमित शाह ने ममता सरकार पर कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा ममता बनर्जी क्या कहना चाहती हैं? क्या गुंडों का सम्मान होना चाहिए? उनके पास उन लोगों को सम्मान देने की योजना है जो जनता को परेशान करते हैं। इस पूरे विवाद की जड़ अमित शाह का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कहा था। 'मैं गुंडों को चेतावनी देना चाहता हूं कि 29 अप्रैल को अपने घरों से बाहर न निकलें, अगर निकले, तो 5 मई के बाद हम उन्हें उल्टा लटकाकर सीधा कर देंगे। चुनाव आयोग ने केंद्रीय बलों के जरिए अच्छी सुरक्षा व्यवस्था की है।' उन्होंने यह भी दावा किया पहले दीदी के गुंडे वोट नहीं डालने देते थे, लेकिन इस बार पहले चरण में लोगों ने बड़ी संख्या में मतदान किया है और भाजपा को 152 में से 110 सीटें मिलने जा रही हैं।'

ये भी पढ़ें

फडणवीस और उद्धव के बीच क्या सच में हुई है ‘गुप्त मुलाकात’? कांग्रेस ने दी पहली प्रतिक्रिया
Published on:
26 Apr 2026 01:19 pm
Also Read
View All