राष्ट्रीय

शुभेन्दु सरकार द्वारा स्पॉन्सर्ड हमला था- ममता बनर्जी के काफिले पर हमले को लेकर अभिषेक बनर्जी ने BJP पर लगाया आरोप

TMC vs BJP Bengal political: अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे BJP नेताओं का हाथ है। उन्होंने शुभेन्दु अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाया है। हालांकि, BJP ने इन आरोपों से इनकार किया है और हिंसा की निंदा की है।
2 min read
• •
Aug 10, 2026
Mamata Banerjee convoy attack Abhishek Banerjee
फोटो में टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (सोर्स: ANI)

Mamata Banerjee Convoy Attack: विधानसभा चुनाव के बाद से ही बंगाल की राजनीति गरमाई हुई है। सत्ता शुभेन्दु अधिकारी के आने के बाद मानो टीएमसी ताश की पत्तो की तरह बिखर रही है। फूट पड़ने के बाद ममता पार्टी के कई सांसद और विधायक बागी हो गए। दूसरी पार्टी ज्वाइन कर ली। इस बीच एक और मामला सामने आया, जब पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ। इसी कथित हमले को लेकर तृणमूल कांग्रेस और BJP आमने-सामने हैं। TMC सांसद अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर BJP पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसे सरकार द्वारा स्पॉन्सर्ड हमला बताया।

अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि इस पूरे मामले के पीछे BJP नेताओं का हाथ है। उन्होंने शुभेन्दु अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाया। हालांकि, BJP ने इन आरोपों से इनकार किया है और हिंसा की निंदा की है।

‘यह सरकार द्वारा स्पॉन्सर्ड हमला था’

अभिषेक बनर्जी ने सोमवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि ममता बनर्जी सिर्फ TMC की चेयरपर्सन नहीं हैं। वह पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री भी हैं। उन्होंने लंबे समय तक राज्य की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

अभिषेक ने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी के काफिले पर हुआ हमला सामान्य राजनीतिक विरोध नहीं था। उन्होंने इसे स्टेट-स्पॉन्सर्ड हमला करार दिया। उनका दावा है कि कथित हमलावरों को पहले भी BJP नेताओं के साथ देखा गया है। अभिषेक ने कहा कि विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश की जा रही है।

PM और गृह मंत्री पर भी लगाए आरोप

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि इस घटना के पीछे दोनों नेताओं का पूरा समर्थन था। अभिषेक ने दावा किया कि शुभेन्दु अधिकारी ने कथित तौर पर इसे अंजाम दिया। हालांकि, ये सभी आरोप TMC नेता की ओर से लगाए गए हैं। BJP की ओर से इन आरोपों को खारिज किया गया है।

सौगत रॉय ने भी BJP पर साधा निशाना

टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने भी कथित हमले की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि उनके पास इस घटना की निंदा करने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। रॉय ने आरोप लगाया कि यह BJP समर्थकों की नाराजगी और राजनीतिक हिंसा का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि TMC कार्यकर्ताओं को निशाना बनाया जा रहा है। यह कथित घटना उस समय हुई, जब ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में एक मृत TMC कार्यकर्ता के परिवार से मिलने जा रही थीं। घटना के बाद दोनों दलों के बीच राजनीतिक टकराव बढ़ गया है। अब पूरे मामले में जांच और जवाबदेही की मांग भी उठ रही है।

Updated on:
10 Aug 2026 03:37 pm
Published on:
10 Aug 2026 03:37 pm