
तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री कुणाल घोष पर उनके पार्टी चीफ ममता बनर्जी के घर के बाहर अंडा फेंका गया। इस हमले के बाद उन्होंने गंभीर आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ एक हमला नहीं लग रही, बल्कि ममता दीदी की सुरक्षा में सेंध का मामला है। घोष ने कहा कि Z कैटेगरी सुरक्षा वाले घर के ठीक बाहर यह घटना होना बड़े सवाल खड़े कर रहा है।
कुणाल घोष ने कहा कि अंडा फेंकना कोई बड़ी बात नहीं है, असली मुद्दा यह है कि यह हमला ममता बनर्जी के आवास के सामने हुआ। दीदी को Z श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है। इतनी भारी सुरक्षा के बीच अटैक कैसे हो गया? यह साधारण घटना नहीं दिख रही।
घोष ने पुलिस और सीआईडी की भूमिका पर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने दावा किया कि चार दिन पहले CID ने ममता बनर्जी के घर पर छापा मारा था। उस दौरान दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लाया गया था। अब पता चला है कि उनमें से एक ही शख्स कल अंडा फेंकने वाले हमलावर के रूप में सामने आया।
खबर पर अपडेट जारी है...