
Saugata Roy on Mamata Banerjee: तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने मंगलवार को पार्टी के अंदर चल रही गतिविधियों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस स्थिति को मजाक बताया और पार्टी के कुछ सदस्यों को गद्दार तक कह दिया। बागी सांसदों के नई पार्टी में शामिल होने और पार्टी में चल रही अंदरुनी खींचतान पर उन्होंने ANI से बात करते हुए कहा, 'यह एक मजाक है; यह एक सर्कस है। ममता बनर्जी ने खुद तृणमूल कांग्रेस की स्थापना की थी। उन्होंने ही इस पार्टी को विपक्षी समूह से राज्य की सत्ताधारी पार्टी बनाया। अब उन्हें कौन हटाएगा?'
उन्होंने ऋतब्रत बनर्जी का जिक्र किया और हालिया राजनीतिक बदलाव पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी को कमजोर करने की कोशिशें की जा रही हैं। जो लोग राजनीतिक रूप से पाला बदल रहे हैं। जो लोग नए गुट में शामिल हुए हैं, उन्हें तृणमूल से निकाल दिया जाएगा और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिरहाद हकीम पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह निराशाजनक है। ममता बनर्जी ने उन्हें पार्षद से मेयर और बाद में मंत्री बनने में मदद और समर्थन दिया था। उन्होंने पार्टी क्यों छोड़ी, हमें इसके बारे में पता नहीं है।
सौगत रॉय ने भाजपा पर बरसते हुए कहा, बगावत करने वे सभी गद्दार हैं। उन्हें असली पार्टी में वापस आना चाहिए, या फिर अगर उनमें हिम्मत है तो उन्हें BJP में शामिल हो जाना चाहिए। उन्होंने BJP पर विपक्षी पार्टियों को कमजोर करने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजप नहीं चाहती कि कोई विपक्ष रहे।
उन्होंने कहा कि BJP देश में सिर्फ एक ही पार्टी बने रहना चाहती है। वह लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है। उनका पूरा ध्यान एक व्यक्ति, एक राष्ट्र और एक वोट पर है। उन्होंने लालच देकर पार्टी को तोड़ा।
आपको बता दें कि विधायक, सांसदों के बाद अब पार्षदों ने ऋतब्रत बनर्जी के साथ बैठक की थी। इस बैठक में कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम भी मौजूद थे, जिन्हें ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है। माना जा रहा है कि ये पार्षद भी ममता बनर्जी और TMC के खिलाफ बगावती रुख अपना सकते हैं।