राष्ट्रीय

चुनावी परिणाम से पहले ज्योतिषीय गणना: क्या ममता बनर्जी की कुंडली में है एक बार और CM बनने का योग?

West Bengal Election Results: 4 मई को पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इस बीच, ज्योतिष संजीव शर्मा ने सीएम ममता बनर्जी की कुंडली को देखते हुए बड़ी भविष्यवाणी की है।
2 min read
May 03, 2026
Narendra Modi meeting with Chief Ministers, Mamata Banerjee lockdown warning, India lockdown speculation 2026,
सीएम ममता बनर्जी (फाइल फोटो-IANS)

जैसा कि आप जानते हैं, बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजे कल आने वाले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि ममता बनर्जी की पार्टी TMC सत्ता में वापसी कर पाएगी या नहीं।

दरअसल, ममता बनर्जी का जन्म 5 जनवरी 1955 को सुबह 11:46 बजे हुआ था। उनकी कुंडली मीन लग्न की बनती है। लग्नेश बृहस्पति देव पंचम भाव में उच्च के होकर विराजमान हैं। इस योग के कारण उन्हें लंबे समय तक सत्ता का सहयोग मिला और वे बंगाल की मुख्यमंत्री बनी रहीं।

राहु-केतु और दशम भाव का प्रभाव

ममता जी की कुंडली में राहु-केतु नीचे की राशियों में हैं। दशम भाव (कर्म भाव) में सूर्य के साथ राहु का होना ग्रहण दोष पैदा करता है, जो सत्ता की स्थिरता पर असर डालता है।

वर्तमान दशा-अंतरदशा: क्या कहती है कुंडली में?

वर्तमान समय में शनि की दशा में बृहस्पति का अंतर चल रहा है तथा बृहस्पति की महादशा में राहु का प्रत्यंतर चल रहा है। राहु का प्रत्यंतर 22 अप्रैल 2026 से 8 सितंबर 2026 तक रहेगा।

चुनाव 2026 के लिए ज्योतिषीय भविष्यवाणी

ज्योतिषाचार्य संजीव शर्मा के अनुसार, बृहस्पति के प्रभाव से ममता बनर्जी इस चुनाव में कुछ सीटों पर जीत दिला सकती हैं, लेकिन उनकी पार्टी इस बार पूर्ण बहुमत हासिल नहीं कर पाएगी।

राहु की प्रत्यंतर दशा और दशम भाव में ग्रहण दोष के कारण मुख्यमंत्री बनने में बहुत बड़ी कठिनाइयां आएंगी। संभावना है कि वे मुख्यमंत्री की दौड़ से बाहर हो सकती हैं।

राजनीतिक भविष्य और भूमिका

हालांकि, बुद्ध के प्रभाव के कारण ममता बनर्जी राजनीति में पूरी तरह सक्रिय रहेंगी। वे एक मजबूत विपक्षी नेता के रूप में सत्ता पक्ष को लगातार चुनौती देती रहेंगी।

वहीं, 2028 के बाद ममता बनर्जी के स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आ सकती है। उन्हें किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Updated on:
03 May 2026 07:01 pm
Published on:
03 May 2026 07:00 pm