राष्ट्रीय

रसगुल्ला भी ले सकता है जान! गांव वालों की कोशिशों के बावजूद नहीं बच पाया 41 साल का युवक

Man Died Eating Rasgulla in Jamshedpur: जमशेदपुर के मलियंता गांव में शादी समारोह के दौरान रसगुल्ला खाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

less than 1 minute read
Mar 15, 2026
शादी समारोह में रसगुल्ला खाने से 41 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत | (Image Source: Gemini)

Man Died Eating Rasgulla in Jamshedpur: झारखंड के जमशेदपुर में एक शादी समारोह के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। भोज के दौरान रसगुल्ला गले में फंस जाने से 41 वर्षीय ललित सिंह की मौत हो गई। इस घटना के बाद शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

ये भी पढ़ें

Tamilnadu Election 2026: तमिलिसाई सौंदरराजन बोलीं- ‘मरे हुए लोगों से भी वोट डलवाती थी DMK, SIR ने मंसूबों पर फेर दिया पानी’

शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था युवक

जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर के बेलाजुड़ी पंचायत स्थित मलियंता गांव में शुक्रवार देर रात एक विवाह समारोह था। गांव के रहने वाले ललित सिंह भी इस कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। रात करीब एक बजे भोज के दौरान उन्होंने जैसे ही रसगुल्ला खाया, वह अचानक उनके गले में फंस गया।

अचानक बिगड़ने लगी तबीयत

रसगुल्ला गले में फंसने के बाद उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी और उनकी हालत तेजी से बिगड़ने लगी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत उनके गले से रसगुल्ला निकालने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थिति गंभीर होते देख परिजन और ग्रामीण उन्हें तुरंत इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

गले में खाना फंसने से बंद हो गया सांस का रास्ता

डॉक्टर्स के मुताबिक, गले में खाद्य पदार्थ फंस जाने के कारण सांस का रास्ता बंद हो गया था, जिससे शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति रुक गई और उनकी मौत हो गई।

शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। इस घटना के बाद परिवार और गांव में गहरा शोक व्याप्त है। शादी समारोह की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं।

ये भी पढ़ें

बेंगलुरु में लिव-इन पार्टनर का खौफनाक अंत: मर्डर के बाद प्रेमी ने रची सुसाइड की कहानी, ऐसे खुला राज

Published on:
15 Mar 2026 08:37 pm
Also Read
View All

अगली खबर