राष्ट्रीय

बेटी-पत्नी को गोली मारने के बाद सनकी युवक ने अपने पेट में घोपा चाकू, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

भागलपुर में पत्नी और बेटी को गोली मारने के बाद युवक ने खुद के पेट में चाकू घोप लिया। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
less than 1 minute read
Sep 28, 2025
Feature image
युवक ने पत्नी और बेटी को मारी गोली (File Photo)

Bihar Crime: बिहार के भागलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां सनकी युवक ने पत्नी और बेटी को गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद खुद के पेट में चाकू घोप लिया। तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी का किसी और से अफेयर चल रहा था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पत्नी पर अफेयर का था शक

बता दें कि युवक ने पत्नी और बेटी को गोली क्यों मारी इसको लेकर अभी तक कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि युवक को अपनी पत्नी पर शक था। इस वजह से दोनों में अक्सर विवाद होता था। 

गोली की आवाज सुनकर लोग हुए एकत्रित

वहीं आरोपी युवक का पुलिस कस्टडी में इलाज चल रहा है। व्यक्ति की पहचान मोहम्मद मजहर के रूप में हुई है। पत्नी और बेटी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों को इकट्ठा देख युवक ने आत्महत्या करने की कोशिश की और खुद के पेट में चाकू घोप लिया। जिससे वह भी घायल हो गया। 

अवैध हथियार से चलाई गोली

गौरतलब है कि पति ने अवैध हथियार से गोली चलाई जो पत्नी के पेट को चीरते हुए बेटी को जा लगी। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी के पास अवैध हथियार कहां से आया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

Published on:
28 Sept 2025 09:52 pm
Also Read
View All
लखनऊ कोचिंग अग्निकांड: एक्शन में योगी सरकार, 15 मौतों के बाद 6 पीसीएस अफसरों और 19 इंजीनियरों पर गिरेगी गाज

भारत-अमेरिका में ट्रेड डील की तैयारी! AI और फ्यूचर टेक में बढ़ाएंगे सहयोग, USTR ने किया बड़ा खुलासा

BJP Leader Murder Case: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की हुई थी हत्या, पीडि़त परिवार से मिले पूर्व CM भूपेश बघेल, कहा- विधानसभा में उठाएंगे मामला

Air India: दिल्ली से अमृतसर जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट पाकिस्तान कैसे पहुंच गई? चूक कहां हुई? खड़े हो रहे कई सवाल

NEET लीक के गुनहगारों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट, धर्मेंद्र प्रधान ने बताया बिहार में कैसे लगी थी सिस्टम में सेंध