राष्ट्रीय

मनमोहन सिंह ने राहुल को किया था पीएम पद ऑफर, पप्पू यादव ने बताया कांग्रेस नेता ने क्यों ठुकराया ये प्रस्ताव

Rahul Gandhi Refused PM Post: सांसद पप्पू यादव ने कहा संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। SIR भी एक बड़ा मुद्दा है जिसे उठाया जाना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 21 Jul 2025, 9:35 PM IST
Feature image
Bihar Vidhansabha Chunav 2025 में महागठबंधन एनडीए के खिलाफ लड़ेगा। IANS

Bihar Politics: पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बड़ा दावा किया है। सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने राहुल गांधी को पीएम पद का ऑफर दिया था, लेकिन राहुल गांधी ने यह प्रस्ताव ठुकरा दिया। सांसद पप्पू यादव के मुताबिक कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने यह प्रस्ताव इसलिए अस्वीकार किया क्योंकि वो सत्ता के पीछे नहीं भागते, बल्कि जनसेवा को प्राथमिकता देते है।

क्या बोले सांसद पप्पू यादव

समाचार एजेंसी ANI को दिए इंटरव्यू में सांसद पप्पू यादव ने कहा कि एक सेकंड में, एक हार्वर्ड छात्र, एक प्रतिभाशाली लड़का, जो सच बोलने का साहस रखता है, उसने प्रधानमंत्री की कुर्सी को अस्वीकार कर दिया। उन्होंने साक्षात्कारकर्ता द्वारा यह पूछे जाने पर कि वह किसकी बात कर रहे हैं, राहुल गांधी का नाम लिया।

केंद्र सरकार पर साधा निशाना

इस दौरान निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने मोदी सरकार पर संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन करने का आरोप लगाया, साथ ही चेतावनी दी कि जब तक विपक्ष द्वारा उठाई गई गंभीर चिंताओं का समाधान नहीं किया जाता, सदन नहीं चलेगा।

SIR एक बड़ा मुद्दा है-पप्पू यादव

उन्होंने कहा कि संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार छीने जा रहे हैं। SIR भी एक बड़ा मुद्दा है जिसे उठाया जाना चाहिए। पूरे विपक्ष और हमारे नेता राहुल गांधी ने कुछ मुद्दों पर चर्चा की है जिन्हें उठाए जाने और सरकार से जवाब मांगे जाने की ज़रूरत है। इंटरव्यू के दौरान पप्पू यादव ने कहा कि सरकार को "बिहार और बिहारियों पर हमले, गरीबों और गरीबी पर हमले" के लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए। 

‘कांग्रेस-राहुल के प्यार में पागल’

इंटरव्यू के दौरान सांसद पप्पू यादव ने कहा कि हम तो रंक है और राजा वो है। कांग्रेस और राहुल गांधी के प्यार में हम पागल है। राहुल गांधी के साथ मंच शेयर करने से रोकने पर पूछे जाने पर पप्पू यादव ने कहा कि कोई खींच कर उतार नहीं रहा था, बल्कि कोई आम आदमी पीछे से उठ रहा था। 

Updated on:
21 Jul 2025, 9:35 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘जदयू गलत कर रही है’- अनंत सिंह पर कार्रवाई को लेकर जन सुराज उम्मीदवार अनुज सिंह का तीखा बयान

Maharashtra News: 500 करोड़ की कथित ऑडियो क्लिप की जांच के लिए SIT गठित, IPS शैलेश बलकवडे को जिम्मेदारी

बिना बताए ब्लॉक कर दिया न्यूज पोर्टल का फेसबुक पेज, केरल हाई कोर्ट ने केंद्र और राज्य सरकार से मांगा जवाब

IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’