राष्ट्रीय

दिल्ली में मास्क पहनना फिर अनिवार्य, जानें नए नियम और पेनालिटी

Delhi Corona Update: देशभर में कोरोना के मामलों में उछाल देखने को मिल रहा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंताओं को बढ़ा दिया है। कोरोना के कारण केवल अगस्त में ही 40 लोग जान गंवा चुके हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Aug 2022, 1:25 PM IST
delhi_coroMask mandatory in Delhi again: Amid rising Covid-19 cases,  Check new rules and penaltyna.jpg
Mask mandatory in Delhi again: Amid rising Covid-19 cases, Check new rules and penalty

दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है।पिछले 24 घंटों में 2146 कोरोना के नए मामले दर्ज किये गए हैं जबकि 8 लोगों की मृत्यु हुई है। पॉजिटिविटी रेट में भी वृद्धि दर्ज की गई है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने पब्लिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही नए नियम लागू कर दिए हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले पर जुर्माना लगाया जाएगा। हालांकि, कार में यात्रा करने वालों को थोड़ी राहत दी गई है।

मास्क न पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना
साउथ दिल्ली के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, अब सभी सार्वजनिक इलाकों में मास्क पहनना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति सार्वजनिक क्षेत्र में बिना फेस मास्क के दिखाई देता है तो उसपर 500 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।

नोटिस में कहा गया है कि “सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क / कवर पहनना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में सभी सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क / कवर नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।” हालांकि, निजी कार में यात्रा करने वालों पर किसी का तरह का जुर्माने का प्रावधान नहीं है।

केवल अगस्त माह में 40 लोगों ने गंवाई जान
बता दें कि दिल्ली में कोरोना के मामलों में तेजी देखने को मिली है। बुधवार को यह 24 घंटों में 2,146 नए मामले दर्ज किये गए थे। यहाँ पॉजिटिविटी रेट में भी भारी वृद्धि देखने को मिल रही है। पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.83 फीसदी दर्ज की गई है। इससे पहले 21 जनवरी को पॉजिटिविटी रेट 18.04 फीसदी था। केवल अगस्त में ही कोरोना के कारण राजधानी में 40 लोग जान गंवा चुके हैं। ऐसे में प्रशासन ने फिर से कोरोना से जुड़े नियमों को सख्त कर दिया है।

Updated on:
11 Aug 2022, 1:25 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम