31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना ने उड़ाई आर्थिक राजधानी की नींद, बुधवार को मिले 852 संक्रमित

जुलाई के बाद घट रहा था संक्रमण
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Chandra Prakash sain

•

Updated: 10 Aug 2022, 9:58 PM IST

सूरत में कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ हुए, नए 77 पॉजिटिव

सूरत में कोरोना के 70 मरीज स्वस्थ हुए, नए 77 पॉजिटिव

मुंबई. रक्षा बंधन के ऐन मौके पर कोरोना मरीजों की संख्या में उछाल ने आर्थिक राजधानी की नींद उड़ा दी है। मायानगरी में बुधवार को 852 लोग संक्रमित पाए गए। मंगलवार को 476 मामले सामने आए थे। 24 घंटे में महानगर में कोविड संक्रमितों की संख्या में 79 प्रतिशत उछाल आई। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस साल एक जुलाई के बाद एक दिन में 10 अगस्त को सबसे ज्यादा मरीज मिले हैं। मुंबई में कोरोना के 3500 से ज्यादा एक्टिव केस हैं। बारिश के बीच स्वाइन फ्लू से जूझ रही मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के लिए यह बड़ी चुनौती है। राहत यह कि आज एक भी संक्रमित की मौत नहीं हुई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि कोरोना से बचाव के लिए बिना मास्क लगाए भीड़भाड़ वाली जगहों पर न जाएं। मनपा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि 852 संक्रमितों में से केवल 36 में कोविड के लक्षण हैं।

ठाणे में तीन की मौत
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आज महाराष्ट्र में 1847 लोग कोविड संक्रमित पाए गएजबकि 1840 ठीक हुए। राज्य में सात संक्रमितों की मौत भी हुई है। मृतकों में तीन ठाणे जिले के हैं। राज्य में कोरोना के 11,889 मरीज उपचाराधीन हैं। अब तक 80.64 लाख संक्रमित मिले, जिनमें 79.04 लाख से ज्यादा लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। कोरोना से राज्य में 1.48 लाख लोगों की मौत हुई है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़