राष्ट्रीय

मौसम विभाग का तमिलनाडु में 8-10 दिसंबर में भारी बारिश का अलर्ट, चलेंगी तेज हवाएं

Weather Updates मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, आने वाले 8-10 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। आईएमडी की भविष्यवाणी है कि, एक कम दबाव प्रणाली चेन्नई सहित उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं ला सकती है।
2 min read
weather.jpg
मौसम विभाग का तमिलनाडु में 8-10 दिसंबर में भारी बारिश का अलर्ट

दिसम्बर माह चल रहा है। मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि, आने वाले 8-10 दिसंबर के बीच तमिलनाडु में भारी बारिश होगी। साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। क्षेत्रीय मौसम पूवार्नुमान केंद्र चेन्नई के निदेशक पी. सेंथमारई कन्नन ने बताया कि, नवंबर में पूर्वोत्तर मानसून सक्रिय नहीं हुआ था। जिसकी वजह से नवम्बर माह में बारिश कम हुई। पर मौसम विभाग का अनुमान है कि, दिसंबर में इस कमी की भरपाई हो सकती है। बताया जा रहा है कि, बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक के बाद एक मौसम प्रणालियों के आने की संभावना से दिसंबर के महीने में भारी वर्षा होगी। आईएमडी की भविष्यवाणी है कि, एक कम दबाव प्रणाली चेन्नई सहित उत्तरी तटीय तमिलनाडु में भारी बारिश और तेज हवाएं ला सकती है।

5 दिसंबर से बनेगा कम दबाव का क्षेत्र

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, कम दबाव का क्षेत्र 5 दिसंबर तक दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी और इससे सटे दक्षिण अंडमान सागर के ऊपर बनने की संभावना है। यह 7 दिसंबर तक एक दबाव में बदल सकता है। और इसके पश्चिम उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ने और उत्तर तमिलनाडु और पुडुचेरी क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है।

अगले 48 घंटों में बारिश का मौसम अलर्ट

रीजनल वेदर फोरकास्टिंग सिस्टम के निदेशक ने कहा कि, आईएमडी ने अगले 48 घंटों में बारिश की भी भविष्यवाणी की है।

दिसंबर में तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान की संभावना

मौसम अलर्ट के अनुसार, तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान आ सकता है। क्योंकि वर्ष 2016 से हर दिसंबर में तमिलनाडु में चक्रवाती तूफान आ रहा है।

Updated on:
04 Dec 2022 05:05 pm
Published on:
04 Dec 2022 05:03 pm
Also Read
View All
UCC पर JDU के रुख पर भड़के तेजस्वी यादव, बोले- संजय झा ने जदयू को किया बर्बाद, जो भाजपा चाहेगी वही होगा

सूखे कच्छ पर मेहरबान हुए मेघ, मांडवी में 7 इंच बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया भारी से अत्यंत भारी बरसात का अलर्ट

Punjab Politics: पंजाब में एंट्री होते ही चला सचिन पायलट का जादू, 3 महीने बाद एक मंच पर दिखे चन्नी-वड़िंग, कांग्रेस में दिखी एकता

Agartala Delhi Flight Emergency Landing: 103 यात्री और 6 क्रू मेंबर थे सवार, स्मोक वार्निंग के बाद दिल्ली जा रही इंडिगो विमान की लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग

राधिका अंबानी ने भक्ति और परंपरा के साथ मनाई गणेश चतुर्थी, बप्पा के प्रति दिखी खास आस्था