
Russia Army Jobs: भारत से नौकरी के नाम पर विदेश जान वाले भारतीय नागरिकों के लिए सरकार ने नई एडवाइजरी जारी की है। सरकार को लगातार ऐसी खबरें मिल रही है कि रूस में नौकरी के नाम पर भारतीयों को रूसी सेना में भर्ती किया जा रहा है। इन खबरों को देखते हुए विदेश मंत्रालय (MEA) ने भारतीय नागरिकों के लिए नई एडवाइजरी जारी की है।
मंत्रालय ने पिछले दो सालों में कई बार इस कदम से जुड़े जोखिमों और खतरों के बारे में बताया है। साथ ही भारतीय नागरिकों को सलाह दी है कि वे विदेश में नौकरी के मौकों को तलाशते समय सावधान रहें। सरकार ने विदेश में नौकरी तलाशने वाले भारतीयों को अनजान और अनवेरिफाई लोगों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।
विदेश मंत्रालय ने कहा कि उसे लगातार ऐसी रिपोर्ट मिल रही हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों के रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती किया जा रहा है। ऐसे में सरकार पिछले दो वर्षों में कई मौकों पर इस तरह के कदम से जुड़े जोखिम और खतरों को लेकर भारतीय नागरिकों को आगाह कर चुकी है। मंत्रालय ने कहा है कि रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होना खतरनाक रास्ता है और सरकार इसे मना करती है।
मंत्रालय के मुताबिक रूसी सेना में नौकरी पाने के लिए कुछ लोग भारतीय नागरिकता छोड़ रहे हैं। इसके बाद वे रूसी पासपोर्ट ले रहे हैं और फिर रूसी आर्मी में भर्ती हो रहे हैं। इसके अलावा ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी इच्छा से रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने के ऑफर तलाश रहे थे। लोग सरकार ने बिना पूछे ऐसा कर रहे हैं तो कुछ पैसों के लालच में ऐसा करके अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। सरकार ने सलाह दी है कि ऐसा बिल्कुल भी न करें।
मंत्रालय के मुताबिक, कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सिर्फ पैसों के लिए रूसी सेना में शामिल होने का सोचते हैं और बाद में भारत सरकार से संपर्क करके रूसी सेना से अपनी रिहाई हासिल कर सकेंगे। इस पर मंत्रालय का कहना है कि यह बहुत खतरनाक रास्ता है, इससे दूर रहें।