30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Keralam CM: मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में नहीं बढ़ाई गाड़ी, रखेंगे सिर्फ दो वाहन

Keralam CM V D Satheesan: केरल के मुख्यमंत्री के काफिले पर काले झंड़े दिखाने वाली घटना के बाद मुख्यमंत्री ने अपने काफिले में सुरक्षा वाहनों की संख्या में बढ़ोतरी के राज्य पुलिस के प्रस्ताव को मना कर दिया है।
2 min read
Google source verification
Kerala CM VD Satheesan, VD Satheesan women statement, Kanthapuram AP Aboobacker Musliyar, Aboobacker Musliyar women statement, women rights Kerala, Kerala women controversy, women participation public life, Samastha Kerala women directive,

केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन (फोटो - एएनआई)

Keralam News: केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन ने अपने काफिले में सुरक्षा गाड़ियों को बढ़ाने से मना कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने मुख्यमंत्री के काफिले में पुलिस की सुरक्षा गाड़ियों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद बुधवार को सतीशन ने कहा है कि उनके काफिले में पायलट और एक एस्कोर्ट गाड़ी के अलावा किसी भी दूसरे वाहन की जरूरत नहीं है।

काफिले में दिखाए काले झंडे

पुलिस ने सीएम की सुरक्षा में अतिरिक्त वाहन बढ़ाने का प्रस्ताव इसलिए रखा है क्योंकि इससे पहले सोमवार को सीएम के काफिले में सुरक्षा चूक हुई थी।

युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री और अन्य मंत्रियों के काफिले में काले झंडे दिखाए थे। इसके अलावा बुधवार सुबह भी जब मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से लौट रहे थे, तो युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उनके काफिले के आगे कूदने की कोशिश की और उन्हें काले झंडे दिखाए।

उनकी सुरक्षा में हुई इस चुक को लेकर राज्य पुलिस ने उनके काफिले में एक और सुरक्षा गाड़ी शामिल करने का प्रस्ताव रखा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने यह निर्देश जारी किया।

सिर्फ दो गाड़ियां ही रहेंगी काफिले में

सीएम सतीशन ने राज्य पुलिस के इस प्रस्ताव के लिए मना कर दिया। उन्होंने कहा कि उनके काफिले में सिर्फ दो गाड़ियां ही रहेंगी। एक पायलट और एक एस्कॉर्ट गाड़ी के अलावा किसी अतिरिक्त सुरक्षा वाहन की जरूरत नहीं है। ऐसे में उनके काफिले में सिर्फ उनकी आधिकारिक कार के अलावा एक पायलट जीप और एक एस्कॉर्ट वाहन चलता है।

सादे कपड़ों में तैनात होगी पुलिस

केरल में बिजली की कमी को लेकर सीएम सतीशान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन तेज हो गए हैं। ऐसे में सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए इंटेलिजेंस चीफ ने जिला पुलिस प्रमुखों को मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों और यात्रा मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए हैं। अब वर्दीधारी पुलिस कर्मियों के साथ-साथ सादे कपड़ों में भी अधिकारी तैनात रहेंगे, ताकि अनियंत्रित भीड़ को मुख्यमंत्री के करीब जाने या उनसे संपर्क में आने से रोका जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आलोचना

सीएम सतीशान की सुरक्षा के लिए की गई इस अतिरिक्त तैनाती के बाद उनकी आलोचना हो रही है। दरअसल, जब वे विपक्ष के नेता थे, तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था और काफिले की कड़ी निंदा की थी। इसके अलावा, मुख्यमंत्री बनने से पहले उन्होंने यह दावा भी किया था कि वे अपनी सुरक्षा और गाड़ियों का काफिला कम करेंगे।