30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Bloc Meeting: राहुल गांधी 2029 में पीएम उम्मीदवार होंगे? ममता बनर्जी ने साधी चुप्पी, बोलीं- कल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस

India Bloc Meeting: दिल्ली में बुधवार को हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बाद 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोई जवाब नहीं दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Sep 30, 2026

Mamata Banerjee

Mamata Banerjee (Photo source: AICC)

India Bloc Meeting Mamata Banerjee: नई दिल्ली। दिल्ली में बुधवार को हुई विपक्षी INDIA गठबंधन की बैठक के बाद 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के सवाल पर पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कोई जवाब नहीं दिया। सवाल पूछे जाने पर उन्होंने केवल इतना कहा कि गठबंधन के नेता गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने विपक्षी दलों की ओर से आंदोलन के कार्यक्रम का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि INDIA गठबंधन के दल 2 से 8 अक्टूबर तक जिला स्तर पर 'लोकतंत्र बचाओ मार्च' निकालेंगे। इसके बाद 6 अक्टूबर को विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे।

ममता बोलीं- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन

ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग दोहराई। उन्होंने कहा कि जब तक ज्ञानेश कुमार इस्तीफा नहीं देते, तब तक विरोध जारी रहेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस्तीफे की मांग भी की। ममता ने चुनाव आयोग और इलेक्ट्रॉनिक मतदान मशीनों को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र बचाने के लिए विपक्ष का आंदोलन जारी रहेगा और उन्होंने छात्रों, युवाओं तथा पत्रकारों से समर्थन की अपील की।

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र हर व्यक्ति से बड़ा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि INDIA गठबंधन के सभी नेता लोकतंत्र को लेकर कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र देश के प्रत्येक व्यक्ति से बड़ा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। राहुल गांधी ने यह भी कहा कि विपक्ष ने जनता के बीच चुनावों में कथित अनियमितताओं का मुद्दा प्रभावी ढंग से उठाया है और युवाओं में इसे लेकर विरोध की भावना दिखाई दे रही है। INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद सीपीआई सांसद पी. संदोश ने कहा कि विपक्ष का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को सभी विपक्षी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे, जबकि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में बड़ी रैली आयोजित की जाएगी।