30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मंत्री संतोष सुमन का INDIA गठबंधन पर निशाना, बोले- नीतीश कुमार को लेकर अब भी बनी हुई है टीस

Santosh Kumar Suman on INDIA Bloc: बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने विपक्षी 'इंडी' (INDIA) गठबंधन, चुनाव आयोग पर विपक्ष के हमलावर रुख और गया में हुई छेड़छाड़ की घटना पर तीखा हमला बोला है।
2 min read
Google source verification

पटना

•

image

kamlesh sharma

•

Sep 30, 2026

Santosh Kumar Suman

Santosh Kumar Suman (Photo-IANS)

पटना। बिहार सरकार के मंत्री संतोष कुमार सुमन ने विपक्षी 'इंडी' (INDIA) गठबंधन, चुनाव आयोग पर विपक्ष के हमलावर रुख और गया में हुई छेड़छाड़ की घटना पर तीखा हमला बोला है। पटना में मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने विपक्ष के दावों की हवा निकाली और राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर सरकार का पक्ष रखा।

इंडी गठबंधन में कोई नेता या नेतृत्व नहीं

मंत्री संतोष कुमार सुमन ने कहा कि इंडी गठबंधन में एकजुटता जैसी कोई चीज नहीं है, यह केवल कागजों तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के नेताओं के मन में आज भी नीतीश कुमार को खोने की टीस और दर्द साफ झलक रहा है। वे अब भी यही चर्चा कर रहे हैं कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाना चाहिए था। सोनिया गांधी समेत कई नेता आज भी उन्हें लेकर बयानबाजी कर रहे हैं।

सुमन ने आगे कहा कि जो नेता अब आपके गठबंधन का हिस्सा ही नहीं है, अगर वही आज भी आपकी चर्चा और चिंता का मुख्य विषय बना हुआ है, तो स्पष्ट है कि इंडी गठबंधन में न तो कोई नेता है और न ही कोई नेतृत्व। वहां हर कोई खुद को नेता मानकर बैठा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को बताया ढोंग

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने की विपक्ष की मांग को खारिज करते हुए मंत्री सुमन ने इसे महज एक 'ढोंग' करार दिया। उन्होंने कहा कि हालिया चुनाव पूरी तरह से निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुए हैं। बिहार का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि बिहार जो कभी कई गलत वजहों से बदनाम था, वहां पिछले चुनाव में एक भी पोलिंग बूथ पर दोबारा मतदान (री-पोलिंग) कराने की नौबत नहीं आई। इसके बावजूद चुनाव आयोग की क्षमता पर सवाल उठाना सरासर गलत है। आयोग पूरी तरह सक्षम है और उसने चुनाव का सफल संचालन किया है।

गया घटना पर जताया दुख, कहा- समाज को भी आत्ममंथन की जरूरत

गया में हुई छेड़छाड़ की दुर्भाग्यपूर्ण घटना पर मंत्री ने गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समाज में कुछ ऐसे तत्व हैं जिन्हें कानून का खौफ नहीं है और वे ऐसी घिनौनी वारदातों को अंजाम देते हैं। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था और प्रशासन की अपनी भूमिका है, लेकिन एक समाज के तौर पर भी हमारी कुछ जिम्मेदारियां हैं। जो लोग हमारी बेटियों के खिलाफ ऐसी हरकत करते हैं, वे भी इसी समाज का हिस्सा हैं। कोई ऐसा सोचने की हिम्मत भी कैसे कर सकता है? यह हम सभी के लिए आत्ममंथन का विषय है। शासन की कार्रवाई पर भरोसा जताते हुए सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और पुलिस-प्रशासन अपना काम मुस्तैदी से कर रहा है। दोषी किसी भी कीमत पर बख्शे नहीं जाएंगे।