राष्ट्रीय

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने पर NSUI का प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया हिरासत में

मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द होने के विरोध में NSUI ने दिल्ली में चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

less than 1 minute read
NSUI protest
NSUI प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने लिया हिरासत में (फोटो- Rinku Nangal एक्स पोस्ट)

कांग्रेस नेता मीनाक्षी नटराजन का राज्यसभा नामांकन रद्द किए जाने के बाद एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। कांग्रेस जहां पहले ही इस मामले को लेकर भाजपा पर सवाल उठा रही है वहीं अब कांग्रेस नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) ने भी इस फैसले के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया है। NSUI के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को दिल्ली के पटेल चौक स्थित चुनाव आयोग कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया और कई NSUI कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी का नामांकन रद्द किया

बता दें कि मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले यह विवाद सामने आया है। इन चुनावों में विधानसभा में संख्या बल के हिसाब से दो सीटें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एक सीट कांग्रेस के खाते में मानी जा रही थी। BJP ने तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल को उम्मीदवार बनाया था, जबकि कांग्रेस ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की तेलंगाना प्रभारी मीनाक्षी नटराजन को मैदान में उतारा था। लेकिन 9 जून को रिटर्निंग ऑफिसर ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र रद्द कर दिया। इसके बाद BJP का एक उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गया, जिससे कांग्रेस ने पूरी प्रक्रिया पर सवाल उठाए।

Updated on:
11 Jun 2026 03:49 pm
Published on:
11 Jun 2026 03:37 pm