
Data Free Plans India: मोबाइल डाटा के नियमों को अब केंद्र सरकार ने बदलने की तैयारी कर ली है। इसके तहत लोगों बिना इंटरनेट डाटा वाले प्लान भी मिल सकेंगे, जिसमें केवल आउटगोइंग-इनकमिंग व मैसेज शामिल रहेंगे। वहीं कम अवधि प्लान की कीमत पर कैपिंग होगी, जबकि 28 दिन के प्लान की जगह कम अवधि वाले और 30 दिन वाले प्लान भी लाने की तैयारी है। डाटा प्लान महीना भी 28 से बढ़ाकर 30 दिन करने की तैयारी है। इसके लिए केंद्रीय संचार मंत्रालय के तहत ट्राई ने नया ड्राफ्ट तैयार कर लिया है। सरकार की कोशिश है कि जून-जुलाई तक नए प्रावधानों को लागू किया जाए।
ट्राई ने नए ड्राफ्ट पर पांच मई तक सुझाव मांगे हैं। पूर्व में भी बिना डाटा के प्लान पर विचार किया था, इसके लिए नियमों में भी संशोधन किए गए। लेकिन, तब बड़े प्लान दे दिए गए, जिसमें योजनाओं व ऑफर का बंडल यानी क्लब प्लान था। इस कारण अब बिना डाटा केवल वायस कॉल व मैसेज प्लान लाने की अनिवार्यता की जा रही है। इसके तहत कम अवधि के प्लान भी लाना होंगे।
कम अवधि के प्लान की कीमत को कम रखना होगा। इसमें कीपेड वाले मोबाइल वाले लोग शामिल हो सकते हैं, क्योंकि अनेक जगह ग्रामीण या कमजोर आय वर्ग वाले लोग अब भी स्मार्टफोन की बजाए कीपेड फोन इस्तेमाल करते हैं। इसलिए कीमतों को लेकर भी सीमा रखी जानी है, जो मुख्य रूप से कम अवधि वाले बिना डाटा वाले प्लान के लिए रखी जानी है। इसकी कीमत को बंडल प्लान से उसी अनुपात में कम रखना होगा, जिस अनुमान में सेवा व अवधि कम की जा रही है। इसे महंगा नहीं रखा जा सकेगा।
लंबे समय से रिचार्ज प्लान के लिए 30 दिन का महीना करने की मांग है। अभी टेलीकॉम कंपनियां 28 दिन का महीना रिचार्ज के लिए देती है। इससे उन्हें एक महीना साल में अतिरिक्त मिल जाता है। जबकि महीने का प्लान भी है, लेकिन दोनों में बड़ा अंतर रहता है। महीने के प्लान अधिक महंगा पड़ता है। नए संशोधन ड्राफ्ट में यह 30 दिन शामिल नहीं है, लेकिन इस पर सुझाव के रूप में रिचार्ज के लिए 30 दिन का महीना करने को लेकर परमार्श दिए गए हैं। इस पर विचार किया जा रहा है।
सामान्यत: अब 300 से 350 रुपए औसत का मासिक प्लान है। अधिकतर प्लान इसी औसत कीमत के आस-पास हैं। इसमें कंपनियां डाटा पैक से लेकर अन्य अनेक ऑफर देती है। यहां तक कि नेटफिल्क्स व जी-5 एक्सेस सहित अन्य बंडल प्लान जोड़े जाते हैं। करीब छह महीने पूर्व टेलीकॉम कंपनियों ने प्लान कीमतें बढ़ाई थी। इसके बाद बड़ी संख्या में मोबाइल कनेक्शन बंद भी हुए।