प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फरमान को शादी के लिए राजी करने के लिए सुसाइड की धमकी दी थी।
Monalisa Marriage: महाकुंभ मेले 2025 में रुद्राक्ष की माला बेचते हुए सोशल मीडिया पर छा जाने वाली मोनालिसा भोंसले (जिन्हें महाकुंभ गर्ल के नाम से जाना जाता है) ने अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी कर ली है। यह शादी केरल के एक मंदिर में हिंदू रीति-रिवाजों से संपन्न हुई, जिसमें सात फेरे लिए गए। शादी के बाद उठे लव जिहाद के विवाद को दोनों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरी तरह नकार दिया है। मोनालिसा ने स्पष्ट कहा कि वह किसी भी हाल में अपना धर्म नहीं बदलेंगी और हिंदू बनी रहेंगी।
फरमान खान ने कहा, 'मेरे लिए सभी धर्म बराबर हैं। मोनालिसा अपने धर्म में रहेगी, मैं अपने में रहूंगा। मैं मंदिर भी जाता हूं। अगर ये लव जिहाद होता, तो मैं हिंदू रीति-रिवाज से शादी नहीं करता।' उन्होंने बताया कि कई हिंदू एक्ट्रेस ने मुस्लिम लड़कों से शादी की है और हिंदू एक्टर्स ने मुस्लिम लड़कियों से, लेकिन इसका मतलब लव जिहाद नहीं होता। फरमान ने जोर देकर कहा कि दोनों ने एक-दूसरे का धर्म बदलने की कभी मांग नहीं की।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोनालिसा ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया। उन्होंने बताया कि उन्होंने फरमान को शादी के लिए राजी करने के लिए सुसाइड की धमकी दी थी। मोनालिसा ने कहा, मोनालिसा ने कहा, 'मैंने इनसे बोला था कि अगर शादी नहीं करोगे, तो सुसाइड कर लूंगी।' फरमान ने आगे बताया कि मोनालिसा ने उन्हें प्रपोज किया था, लेकिन उन्होंने मना कर दिया था। फिर मोनालिसा ने कहा कि उनके घर पर मेहमान आ चुके हैं और 2-3 दिनों में जबरदस्ती उनकी शादी बुआ के बेटे से कराई जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो कुछ गलत हो सकता है। इस वजह से फरमान ने उनकी जिंदगी बचाने के लिए शादी का फैसला लिया।
शादी केरल में इसलिए हुई क्योंकि दोनों वहां फिल्म की शूटिंग के लिए आए थे, जो अभी 20 दिनों तक चलेगी। फरमान ने साफ किया कि मोनालिसा भागकर नहीं आईं, बल्कि अपने पिता के साथ यहां पहुंची हैं। दोनों अब केरल में ही रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, क्योंकि यहां के लोग इंसान को इंसान की नजर से देखते हैं। मोनालिसा के पिता इस रिश्ते के खिलाफ थे और परिवार ने उन्हें जबरन वापस ले जाने की कोशिश की, जिसके चलते दोनों ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।
शादी में चीफ गेस्ट के रूप में आए लोगों का फरमान ने आभार जताया और कहा कि छोटी सी शादी इतनी बड़ी हो गई, इसका उन्हें अंदाजा नहीं था। परिवार वाले भी जल्द ही सब समझ जाएंगे। मोनालिसा की फिल्म के डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने लव जिहाद का आरोप लगाया था, लेकिन दोनों ने इसे बेबुनियाद बताया।
यह इंटरफेथ मैरिज सोशल मीडिया पर छाई हुई है, जहां एक तरफ समर्थन है तो दूसरी तरफ ट्रोलिंग भी। मोनालिसा और फरमान का कहना है कि प्यार में धर्म परिवर्तन जरूरी नहीं है। दोनों खुशी से अपना जीवन शुरू करने को तैयार हैं।