राष्ट्रीय

प्री-मानसून का कहर: 4, 5, 6 और 7 अप्रैल को आंधी-तूफान, इन राज्यों में जमकर बरसेंगे बादल

Weather Update: देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है। IMD ने इसके लिए अलर्ट जारी किया है।
less than 1 minute read
Apr 03, 2026
IMD
मौसम का कहर: इन राज्यों में भारी बारिश के साथ आंधी-तूफान (सोर्स: पत्रिका.कॉम)

IMD Weather Update: अप्रैल की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में इसका असर दिखने लगा है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 4 से 7 अप्रैल के बीच उत्तर और पूर्वी भारत के कई राज्यों में आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी, बिहार और दिल्ली समेत करीब 9 राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ने की आशंका है।

मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान तेज हवाएं, बिजली गिरने की घटनाएं और भारी बारिश देखने को मिल सकती है। खासकर किसानों के लिए यह समय चुनौतीपूर्ण हो सकता है, क्योंकि तेज बारिश से फसलों को नुकसान पहुंचने का खतरा है। वहीं, बिजली गिरने की भी आशंका है। 7 अप्रैल तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है, जिससे हालात और गंभीर हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

जानिए इन राज्यों के मौसम का हाल

राज्य / क्षेत्रतारीखमौसम अलर्ट
दिल्ली4–5 अप्रैलतेज हवा, बारिश, ओले, तापमान में गिरावट
उत्तर प्रदेश4–7 अप्रैलकई जिलों में भारी बारिश
बिहार5–7 अप्रैलमध्यम से भारी बारिश, बिजली गिरने का खतरा
उत्तराखंड4–7 अप्रैलभारी बारिश, 50 किमी/घंटा तक तेज हवाएं
हरियाणा4–5 अप्रैलतेज हवा (60 किमी/घंटा), बारिश
पंजाब4–6 अप्रैलबारिश, तूफान, बिजली गिरने की आशंका
हिमाचल प्रदेश4–5 अप्रैलबारिश, ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
राजस्थान4–5 अप्रैलबारिश, 30–50 किमी/घंटा आंधी
मध्य प्रदेश4–5 अप्रैलभारी बारिश, 20–30 किमी/घंटा तेज हवाएं
झारखंड4–7 अप्रैलमूसलाधार बारिश, 40 किमी/घंटा हवा
ओडिशा4–7 अप्रैलतूफानी बारिश, बिजली, 70 किमी/घंटा हवा
पश्चिम बंगाल5–8 अप्रैलभारी बारिश, आंधी-तेज हवाएं
सिक्किम5–8 अप्रैलभारी बारिश, तेज हवा
केरल4–7 अप्रैलगरज, बिजली, तेज हवाएं
तेलंगाना4–7 अप्रैलगरज, बिजली, तेज हवाएं
कर्नाटक4–7 अप्रैलगरज, बिजली, तेज हवाएं
आंध्र प्रदेश4–7 अप्रैलगरज, बिजली, तेज हवाएं
तमिलनाडु4–6 अप्रैलबिजली चमकने की संभावना, हल्की बारिश
Also Read
View All
धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त

गाजा पर सरकार को घेरना कांग्रेस को पड़ा भारी? राहुल-प्रियंका से सोशल मीडिया पर पूछे गए तीखे सवाल

69 साल तक चला जमीन का मुकदमा, चार पीढ़ियां गुजर गईं, आखिर सुप्रीम कोर्ट से मिला इंसाफ