2 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कांपा ईरान का इस्फाहान शहर, अमेरिका ने दाग दिए 900 किलो का बंकर-बस्टर बम, खौफनाक वीडियो आया सामने

US-Iran War: अमेरिका ने आखिर ईरान के इस्‍फहान शहर को ही क्यों निशाने पर लिया? दरअसल, ईरान का इस्‍फहान शहर कूटनीतिक तरीके से काफी महत्वपूर्ण है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 31, 2026

us-iran war

अमेरिका-ईरान युद्ध: फोटो में प्रेसिडेंट ट्रंप (सोर्स: एक्स यूजर Syed Hammad स्क्रीनशॉट)

US-Iran War Update: मध्य ईस्ट में तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंचता दिख रहा है। ईरान का प्रमुख शहर इस्फाहान उस समय दहल उठा, जब अमेरिका ने यहां एक बड़े हथियार गोदाम को निशाना बनाते हुए भारी बंकर-बस्टर बम दागे।

करीब 900 किलो के इन बमों के धमाके इतने तेज थे कि पूरा शहर थर्रा गया। पूरा आसमान धुएं और नारंगी रोशनी से भर (चमक) उठा। बताया जा रहा है कि इस हमले का मकसद ईरान की सैन्य ताकत को कमजोर करना है। इस बीच, डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर हमले से जुड़ा वीडियो भी शेयर किया है। हालांकि उन्होंने वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं दी कि ये कहां का है?

इस्‍फहान शहर को ही क्यों बनाया निशाना?

अमेरिका ने आखिर ईरान के इस्‍फहान शहर को ही क्यों निशाने पर लिया? दरअसल, ईरान का इस्‍फहान शहर कूटनीतिक तरीके से काफी महत्वपूर्ण है। 23 लाख की आबादी वाले इस शहर में सैन्य ठिकाने- जैसे बदर एयरबेस, गोला-बारूद डिपो है। इसके अलावा हालिया रिपोर्ट मुताबिक, ईरान ने परमाणु बम बनाने वाले 540 किलोग्राम उच्च संवर्धित यूरेनियम के भंडार को इसी शहर में ट्रांसफर किया था, जिसके बाद अमेरिका ने कार्रवाई की। अमेरिका और इजरायल के बढ़ते हमलों के बीच यह घटना इस बात का संकेत है कि क्षेत्र में संघर्ष और भी भड़क सकता है।