राष्ट्रीय

देश में 15-18 वर्ष के 3 करोड़ से ज्यादा बच्चो को लगी वैक्सीन की पहली डोज

Covid-19 Vaccination: 15 से 18 आयु-वर्ग में 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों ने वैक्सीनेशन लगवा ली है। बच्चों का उत्साह देख कर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस पर खुशी जाहिर की है। देखिये क्या है देशभर में कोरोना के हाल और वैक्सीनेशन की रफ़्तार-

2 min read
Jan 13, 2022
Coronavirus Vaccination Drive (15-18 Years Old)

Covid-19 Vaccination: देश में कोरोना तेजी से फैल रहा है और वहीं पूरे देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन ड्राइव भी चालू है।देश में 15 से 18 आयु-वर्ग के किशोर भी वैक्सीनेशन में रुचि ले रहे हैं। आपको बता दें कि देश में 3 जनवरी से इस आयु-वर्गों के लिए शुरु हुए टीकाकरण में अब तक 3 करोड़ से ज्यादा किशोरों का वैक्सीन लगाई गई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इस पर खुशी जताई है।


हेल्थ मिनिस्टर ने ट्वीट कर कहा:

मनसुख मंडाविया ने ट्वीट करते हुए कहा कि युवा भारत में जिम्मेदारी और उत्साह की महान भावना। 15-18 आयु-वर्ग के 3 करोड़ से ज्यादा युवाओं ने कोरोना वैक्सीन की पहली डोज ली है। मैं योग्य युवा दोस्तों से अपील करता हूं कि वे जल्द से जल्द वैक्सीन लगवा लें।

154.5 करोड़ से अधिक खुराक:
देश में बुधवार को कोविड-रोधी टीके की 66 लाख से अधिक खुराक दी गईं, जिसके साथ ही देश में अब तक टीके की 154.5 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच बुधवार को अन्य बीमारियों से पीड़ित 60 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्तियों और स्वास्थ्यकर्मियों तथा अग्रिम मोर्चे के कर्मियों सहित 26,19,670 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की ‘एहतियाती’ खुराक दी गई।

यह भी पढ़ें-Omicron virus से खुद को और परिवार को कैसे सुरक्षित रखें

देश में कोरोना का हाल:
भारत में कोरोना वायरस के, 236 दिनों में सबसे अधिक 2,47,417 नए मामले आए हैं जिनमें ओमीक्रोन स्वरूप के 5,488 मामले शामिल हैं. इसके साथ ही महामारी के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,63,17,927 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार को सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में ओमीक्रोन स्वरूप के एक दिन में 620 मामले आए जो अब तक सर्वाधिक मामले हैं।

Updated on:
14 Jan 2022 07:11 am
Published on:
13 Jan 2022 09:22 pm
Also Read
View All
नीति आयोग रिपोर्ट में बड़ा खुलासा: 98,592 स्कूलों में लड़कियों के लिए शौचालय नहीं, 1,04,125 स्कूलों में सिर्फ एक शिक्षक

तरबूज खाने से परिवार की मौत के मामले में नया मोड़, फोरेंसिक जांच में चूहे मारने वाली टैबलेट नेगेटिव, जिंक फॉस्फाइड का नहीं मिला सोर्स

तमिलनाडु में विजय के शपथ ग्रहण से पहले नया ट्विस्ट, TVK को एक और पार्टी समर्थन देने को तैयार, मगर सामने रख दी शर्त

आप सांसद का दावा- किसी ने अमित शाह बन कर किया फोन, दिल्ली आइए तो मिलिए

कोरोना से कितना खतरनाक है हंटावायरस? क्रूज शिप पर कहर के बाद 2 भारतीयों की बढ़ी निगरानी, केंद्र सरकार भी अलर्ट