3. भाप और गरम पानी पिएं:
सर्दी और कोरोना के मामलों को देखते हुए दिन में एक बार स्टीम जरूर लें। घर पर आने के बाद शाम को एक बार भाप जरूर लें। गर्म पानी पीने की आदत बनाए रखें।
4. मास्क पहनकर निकलें:
भले ही आपको वैक्सीन लग चुकी हो, लेकिन कोरोना से बचने के लिए बेहतर क्वालिटी का मास्क जरूर पहनें। N 95 मास्क का प्रयोग बेहतर रहता है। खयाल रखें कि जब घर से बाहर निकलें, तो मास्क जरूर पहनें। आसपास के लोगों को भी मास्क पहनने के लिए प्रेरित करें।
5. वैक्सीनेशन जरूर लगवाएं:
कोरोना से बचना है तो वैक्सीनेशन जरूर कराएं। जिन लोगों की दूसरी डोज नहीं लगी है वो अपनी दूसरी डोज भी लगवा लें। इससे कोरोना होने पर भी आपको गंभीर लक्षण नहीं होंगे।
6. व्यायाम करना जरूरी:
इम्यूनिटी को मजूत बनाने के लिए आपको हर रोज कम से कम आधा घंटा व्यायाम जरूर करें। रोज कुछ योगासन करें। मार्केट के खाने से बचें और बाहर मिलने वाली खुली चीजों का सेवन करने से बचें।