
Most Wanted Himanshu Alias Bhau : भारतीय गैंगस्टर आज दुनिया के कई देशों में छिपकर बैठे हैं। पहले कनाडा और अब अमरीका में गैंगवार की संभावना जताई जा रही है। गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ का सबसे बड़ा दुश्मन, बम्बीहा गैंग का सदस्य नीरज बवानिया का करीबी हिमांशु उर्फ भाऊ आज अमरीका में अपनी धाक जमाए हुए है। हिमांशु मूल रूप से हरियाणा के रोहतक जिला के रिटोली गांव का रहने वाला है। गैंगस्टर हिमांशु उर्फ भाऊ इन दिनों हरियाणा पुलिस समेत राष्ट्रीय जांच एसेंजी (एनआईए) की हिट लिस्ट में शामिल है। बीते कुछ दिनों से एक बार फिर एनआईए ने खालिस्तानी आतंकियों से संबंध के शक में हिमांशु के संबंधियों और ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापे मारे है। 17 साल की उम्र में किताब से दूरी बनाकर आज इंटरनेशनल गैंगस्टर बन चुका है और जिसके तार नीरज बवाना से लेकर बंबीहा गैंग और खालिस्तानी आतंकियों तक से जुड़े पाए गए है।
इंटरपोल ने जारी किया रेड कॉर्नर नोटिस
भाऊ अमरीका में लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के खिलाफ एक बड़ा कुनबा तैयार करने में जुटा हुआ है। इंटरपोल ने हिमांशु के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया हुआ है। हरियाणा में दो दर्जन से ज्यादा आपराधिक मुकदमें भाऊ पर दर्ज है। हाल ही में हिमांशु के सबसे करीबी शूटर्स योगेश कादयान के खिलाफ भी इंटरपोल ने रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया है।
लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ रची जा रही है बड़ी साजिश
बीते कुछ समय से वह अपने साथियों और खालिस्तानी आतंकियों और गैंगस्टर के साथ मिलकर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के खिलाफ बड़ी साजिश रचने की फिराक में है। एक रिपोर्ट के अनुसार, हिमांशु का एक और करीबी है साहिल, जो अभी फिलहाल अमरीका में है। हरियाणा के रोहतक जिले का रहने वाला साहिल वर्चुअल नंबरों के जरिए भारत में जबरन बसूली के काम का कर रहा है।
क्या होता है 'रेड कॉर्नर नोटिस', कौन करता है जारी
जब भी कोई व्यक्ति अपराध करके दूसरे देश भाग जाता है, तो देश सहित दुनिया भर की पुलिस को अलर्ट करने के लिए एक नोटिस जारी किया जाता है। इसको ही रेड कॉर्नर नोटिस कहा जाता हैं। यानी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वांटेड भगोड़ों के बारे में दुनिया भर की पुलिस फोर्स को सचेत करने के लिए ये नोटिस जारी किया जाता है। रेड नोटिस का मतलब ये नहीं है कि वो व्यक्ति दोषी ही है। और ना ही यह अरेस्ट वारंट होता है। यह नोटिस ऐसे व्यक्ति के खिलाफ जारी किया जाता है, जिसके ऊपर कोई आपराधिक मामला दर्ज होता है।
यह भी पढ़ें- बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव: कई लोग घायल, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद
क्या है इंटरपोल
आसान भाषा में इंटरपोल का मतलब इंटरनेशनल पुलिस है। दुनियाभर के 192 देश इसके सदस्य हैं। रेड कॉनर नोटिस भी यही 192 देश जारी कर सकते हैं, जो इंटरपोल के सदस्य हैं। रेड कॉनर नोटिस या रेड नोटिस के सिफारिश की जांच एक टास्क फोर्स की ओर से की जाती है। इसके बाद यह नोटिस जारी किया जाता है।
यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे चलाएगी 283 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट