30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बिहार में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस पर पथराव: कई लोग घायल, 2 दिन के लिए इंटरनेट बंद

Bihar Communal Tension: बेगूसराय के बाद अब बिहार के छपरा में भी दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान पथराव करने का मामला सामने आया है। असामाजिक तत्वों के द्वारा किए गए इस पथराव में कुछ लोगों को चोटें भी आई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 27 Oct 2023, 4:40 PM IST

Bihar Communal Tension

Bihar Communal Tension

Bihar Communal Tension: बिहार के बेगूसराय, औरंगाबाद के बाद छपरा में दुर्गा पूजा विसर्जन जुलूस के दौरान पत्थरबाजी की घटना सामने आई है। दो समुदायों में झड़प के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है। इस घटना में करीब छह लोग घायल हो गए है। घटना भगवान बाजार थाना क्षेत्र के नई बाजार की है। प्रशासन ने एहतियाती कदम के तहत सदर अनुमंडल इलाके में दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद पर रोक लगा दी है। घटना के बाद मौके पर सारण पुलिस अधीक्षक सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारियों की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया।


असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर किया पथराव

सारण पुलिस के एक्स हैंडल पूर्व ट्विटर से शुक्रवार को जानकारी देते हुए लिखा, दिनांक 27.10.2023 को सुबह करीब 5:00 बजे भगवान बाजार थाना अंतर्गत नई बाजार के सामने दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के लिए गुजर रहे जुलूसों द्वारा जोर से डीजे बजाया गया। वहीं, असामाजिक तत्वों ने जुलूस पर पथराव कर दिया। प्रशासन और पुलिस द्वारा पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।

यह भी पढ़ें- दिल्ली शराब नीति घोटाला: संजय सिंह की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने 10 नवंबर तक फिर भेजा जेल

पुलिसकर्मी सहित आधा दर्जन लोग हुए चोटिल

इस पूरे मामले में भगवान बाजार थानाध्यक्ष ने बताया कि कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। वहीं, विवाद के बाद सारण के एसपी डॉक्टर गौरव मंगला ने नई बाजार सहित मालखाना चौक और उसके आसपास से सटे मोहल्लों में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पत्थराव के दौरान पुलिसकर्मी सहित करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। हिंसक झड़प के बाद पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में पूरे इलाके में भारी संख्या में पुलिस बलों ने फ्लैगमार्च किया।

यह भी पढ़ें- दिवाली-छठ पर मिलेगा कंफर्म टिकट, रेलवे चलाएगी 283 स्पेशल ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

यह भी पढ़ें- Explainer: चुनाव में नामांकन के दौरान उम्मीदवार को किस बात की लेनी होती है शपथ? प्रत्याशी को किस बारे में रखनी चाहिए सावधानी?