राष्ट्रीय

‘मैं डिप्टी CM बनूंगा, हम ही सरकार बनाएंगे’, चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले मुकेश सहनी का बड़ा बयान

मुकेश सहनी ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम होंगे। उन्होंने आगे कहा कि 6 अक्टूबर को भी बैठक होगी, जिसमें विस्तृत चर्चा की जाएगी। दो दिनों के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे और प्रत्याशियों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।
2 min read
Oct 06, 2025
Bihar Election 2025 Live Updates, बिहार चुनाव 2025 लाइव अपडेट्स, Bihar Assembly Election 2025 Live Blog, Bihar Vidhan Sabha Chunav 2025, Bihar Chunav 2025 Live, बिहार विधानसभा चुनाव 2025, Bihar Election Date 2025, बिहार चुनाव तारीख 2025, Bihar Election Commission Press Conference Live, बिहार चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस , Bihar ECI Press Briefing Today, Bihar Election Commission Announcement 2025, Election Commission of Bihar, Bihar Poll Date, Bihar Election Schedule Announcement, Bihar Election CEC Meeting, Bihar Election News in Hindi, Nitish Kumar, Tejashwi Yadav, Chirag Paswan, Samrat Chaudhary, JDU बिहार चुनाव 2025, Bihar Election Breaking LIVE, announcements from Election Commission Bihar
महागठबंधन के नेता (Photo - ANI)

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों का ऐलान आज होने जा रहा है। चुनाव आयोग (EC) ने तारीखों की घोषणा के लिए राजधानी में शाम चार बजे एक विशेष प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई है। इस बीच विपक्षी महागठबंधन में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। महागठबंधन रविवार को एक अहम बैठक हुई, जिसमें सीट शेयरिंग से लेकर चर्चा हुई।

मुकेश सहनी का दावा - वे बनेंगे डिप्टी सीएम

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास पर हुई यह बैठक करीब पांच घंटे तक चली। 6 बजे शुरू हुई और रात 11 बजे खत्म हुई। इस बैठक के बाद विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के प्रमुख मुकेश सहनी ने दावा किया कि महागठबंधन की सरकार बनेगी और वे डिप्टी सीएम होंगे। सहनी से पूछा कि "डिप्टी सीएम कौन होगा?", तो सहनी ने बिना झिझक कहा, "ये भी कोई कहने वाली बात है क्या? शुभ शुभ बोलो यार… हम ही सरकार बनाएंगे और हम ही डिप्टी सीएम बनेंगे।"

दो दिनों के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर देंगे जानकारी

उन्होंने आगे कहा कि 6 अक्टूबर को भी बैठक होगी, जिसमें विस्तृत चर्चा की जाएगी। दो दिनों के भीतर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीट बंटवारे और प्रत्याशियों को लेकर आधिकारिक घोषणा की जाएगी।" सहनी ने कहा कि कौन कितनी सीटों पर लड़ेगा और कौन सी सीट किस दल के खाते में जाएगी, इसकी पूरी जानकारी प्रेस के माध्यम से दी जाएगी।

तेजस्वी के घर पर हुई महागठबंधन की बैठक

तेजस्वी के घर पर हुई इस बैठक में राजद की ओर से उनके अलावा सांसद संजय यादव, कांग्रेस की ओर से प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम और कृष्णा अल्लावरू, वीआईपी से मुकेश सहनी, जबकि वामदलों की ओर से कई नेता मौजूद थे। बैठक खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सहनी के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "अरे भाई, यह सब अंदर की बातें होती हैं। आगे तय होगा। अभी किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी है।"

सीटों का बंटवारा लगभग तय

वामदलों के नेता अजय कुमार ने दावा किया कि महागठबंधन में सीटों का बंटवारा लगभग तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि 7 अक्टूबर को कभी भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों की आधिकारिक घोषणा की जा सकती है। वहीं, सीपीआई(एम) नेता ललन चौधरी ने स्पष्ट किया कि तेजस्वी यादव ही मुख्यमंत्री पद का चेहरा होंगे, इस पर सभी दलों की सहमति बन चुकी है।

Updated on:
06 Oct 2025 11:22 am
Published on:
06 Oct 2025 11:21 am
Also Read
View All
Abhijit Dipke: महाराष्ट्र में अभिजीत दीपके के घर पहुंचे देवेंद्र फडणवीस के मंत्री, बोले- सरकार ने सभी मांगे मान ही ली

राहुल गांधी को गंभीरता से नहीं लेते युवा’, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने पर बीजेपी का कांग्रेस पर हमला

‘अब टाइफाइड से जंग…’: CJP प्रमुख अभिजीत दीपके की बिगड़ी तबीयत, ड्रिप वाली फोटो वायरल

Dharmendra Pradhan: दो बार ठुकराया इस्तीफा, फिर अचानक ऐसा क्या बदला? धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के पीछे की पूरी इनसाइड स्टोरी

तेलंगाना में निकाय चुनाव के बहाने विधानसभा चुनाव की तैयारी, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव सुनील बंसल ने नेताओं को दिया जीत का मंत्र